Vivo Y73 स्मार्टफोन 10 जून को होगा इंडिया में लॉन्च, कंपनी फिर करेगी लो बजट में धमाका

Join Us icon

Vivo इंडिया के डायरेक्टर निपुण मार्या दो दिन पहले ही अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के जरिये खुलासा किया था कि कंपनी भारत में अपनी ‘वाई’ सीरीज़ का विस्तार करते हुए नया स्मार्टफोन Vivo Y73 लेकर आ रही है। वहीं आज कंपनी ने इस फोन की लॉन्च डेट से भी पर्दा उठा दिया है। वीवो ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वीवो वाई73 स्मार्टफोन आने वाली 10 जून को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि Vivo Y73 के लिए कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ हाथ मिलाया है।

Vivo Y73 इंडिया लॉन्च

वीवो वाई73 स्मार्टफोन आने वाली 10 जून को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को एक्ट्रेस सारा अली खान द्वारा ही अनविल किया जाएगा। वीवो इंडिया ने बताया दिया है कि 10 जून को सारा अली खान Vivo Y73 स्मार्टफोन की लाईव अनबॉक्सिंग करेगी और इस अनबॉक्सिंग ईवेंट में ही फोन की कीमत और सेल डेट को अनाउंस किया जाएगा। वीवो ने सिर्फ वाई73 फोन ही नहीं बल्कि आने वाले अन्य Y-Series smartphones के लिए भी अभिनेत्री को Chief Style Icon बनाया है।

vivo-y73-smartphone-to-launch-in-india-on-10-june-price-specs-leaked

Vivo Y73 (2021)

बीते दिनों आए लीक में वीवो वाई73 2021 एडिशन को लेकर बताया गया था कि यह स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन की स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी होगी जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस होगी। लीक के अनुसार इस फोन की डिसप्ले 408पीपीआई और एचडीआर10 सपोर्ट करेगी। वहीं वीवो इंडिया ने खुलासा कर दिया है कि Vivo Y73 स्मार्टफोन की मोटाई महज़ 7.38एमएम होगी। यह भी पढ़ें : ड्राइविंग करते हुए OPPO A53 में हुआ ब्लास्ट, फोन के उड़े परखच्चे, बाल-बाल बचा यूजर

वीवो के इस आगामी स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि यह डिवाईस एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ फनटच ओएस 11 देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12एनएम फेब्रिकेशन पर बना मीडियाटेक का हीलियो जी95 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लीक के अनुसार यह फोन 8 जीबी की रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा जिसके साथ एडिशनल 3 जीबी की रैम भी दी जाएगी। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी76 जीपीयू दिया जा सकता है।

वीवो वाई73 (2021) ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च होगा। रिपोर्ट की मानें तो फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो एफ/1.79 अपर्चर वाला होगा। इसके साथ ही एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर फोन में देखने को मिलेगा। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है। यह भी पढ़ें : 8GB RAM, 5000mAh बैटरी और 64MP कैमरे के साथ Note 10 Series इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू

पावर बैकअप के लिए Vivo Y73 (2021) में 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दिए जाने की बात सामने आई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस रहेगी। इसके अलावा कनेक्टिविटी की बात करें तो वीवो वाई73 का यह नया मॉडल डुअल सिम सपोर्ट करेगा और 4G पर काम करेगा। इसके साथ ही ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स इस फोन में मौजूद रहेंगे। बहरहाल Vivo Y73 (2021) ही इंडिया में Vivo Y73 नाम के साथ लॉन्च होगा या नहीं इसके लिए 10 जून तक का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here