
OnePlus ने Oppo एक साथ आ गई हैं। हालांकि, दोनों कंपनियां अलग-अलग काम करेंगी और ब्रांड की पहचान भी अलग रहेगी। वनप्लस के सीईओ पीट लाउ ने OnePlus Forum पर यह ऐलान किया कि वनप्लस अपनी सहयोगी कंपनी ओप्पो के साथ अपने इंटीग्रेशन को आगे बढ़ा रही है। पिछले साल वनप्लस और ओप्पो ने अपनी कुछ टीमों का इंटीग्रेशन किया था। अब कंपनी ने ऐलान किया है कि वह इस इंटीग्रेशन के दायरे और बढ़ा रही है। वनप्लस के सीईओ ने बताया कि ओप्पो ओप्पो के साथ इस इंटिग्रेशन के बाद वनप्लस को बेहतर प्रोडक्ट विकसित करने और मौजूदा प्रोडक्ट के लिए जल्दी और स्थिर सॉफ़्टवेयर अपडेट मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
OnePlus और pOpo दोनों कंपनियों का स्वामित्व BBK इलेक्ट्रॉनिक्स के पास है। पिछले साल हुए इंटीग्रेशन पर बात करते हुए वनप्लस सीईओ ने बताया कि इसका दोनों कंपनियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है। ऐसे में दोनों कंपनियों की टीम मिल कर काम और बेहतर काम करें इसके लिए इंटीग्रेशन को आगे लिए बढ़ाया जा रहा है। यह भी पढ़ें : Honor 50 Pro, Honor 50, Honor 50 SE स्मार्टफोन 120Hz डिस्प्ले और 108MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
पीट लाउ का कहना था कि इस इंटीग्रेशन के बाद भी वनप्लस स्वतंत्र रूप से काम करेगा। इसके साथ ही वनप्लस के प्रोडक्ट्स, लॉन्च, इवेंट्स और ग्राहकों से जुड़ने के लिए कंपनी वनप्लस के प्लेटफॉर्मस का इस्तेमाल जारी रखेगी। उनका कहना था कि ओप्पो के साथ इंटीग्रेशन से वे कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार कर पाएंगे और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प दे पाएंगे। यह भी पढ़ें : Airtel यूजर्स के लिए लेकर आया 456 रुपये प्लान, दो महीने तक बिना डेली लिमिट डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
OnePlus और Oppo के मर्जर को लेकर खबरें पिछले साल से ही सामने आने लगी थी। इसके साथ ही कुछ महीने लॉन्च हुए OnePlus के लेटेस्ट फ्लैगशिप OnePlus 9 सीरीज के स्मार्टफोन को चीन Oxygen OS के बदले Color OS के साथ लॉन्च करने से इन रिपोर्ट्स को बल मिला था। इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में वनप्लस के अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह Oppo Reno 6 या फिर Realme X9 Pro स्मार्टफोन का रिब्रांड वर्जन हो सकता है।




















