Vivo V21e की कीमत हो सकती है 24,990 रुपये, लॉन्च से ही लीक हुआ 8GB RAM + 128GB Variant का Price

Join Us icon

Vivo कंपनी टीज़ कर चुकी है कि वह इंडिया में अपनी ‘वी’ सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo V21e लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अभी फोन की लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से इस फोन की लुक और डिजाईन की जानकरी दे दी है। उम्मीद की जा रही है कि अगले हफ्ते की 24 जून को Vivo V21e फोन इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन आज फोन के बाजार में आने से पहले ही इसकी कीमत इंटरनेट पर लीक हो गई है।

Vivo V21e फोन की कीमत

वीवो के आने वाले फोन वी21ई का प्राइस ट्वीटर पर एक टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है। इस लीक में बताया गया है कि Vivo V21e फोन भारतीय बाजार में 8GB RAM मैमोरी के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ 128GB Storage देखने को मिलेगी। लीक में बताया गया है कि इस फोन वेरिएंट की कीमत 24,990 रुपये होगी। हालांकि हमें उम्मीद है कि वीवो वी21ई फोन भारत में एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है।

vivo-v21e-8gb-ram-128gb-storage-india-price-leak-before-24-june-launch

Vivo V21e की स्पेसिफिकेशन्स

Vivo V21e स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन 6.44-इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ FHD+ पिक्सल रेजलूशन के साथ पेश किया जा सकता है। भारत में यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ Dimensity 700 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। इस चिपसेट के साथ यह फोन Geekbench और Google Play Console की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। Google Play Console लिस्टिंग में यह फोन 8GB RAM के साथ स्पॉट किया गया था जो Android 11 पर रन करेगा।

Vivo V21e 8gb ram 128gb storage india price leak before 24 june launch

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP और सेकेंडरी कैमरा 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल का हो सकता है। वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Vivo V21e 5G स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दिया जा सकती है, जो 44W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here