
Vivo ने इस साल की शुरुआत में अपनी ‘वाई सीरीज़’ का विस्तार करते हुए इंडियन मार्केट में Vivo Y51A स्मार्टफोन को लॉन्च किया था जो कि कंपनी के वाई51 का ही अपग्रेडेड मॉडल था। वहीं, अब लगभग 6 महीने बाद कंपनी ने वीवो वाई51ए के नए और छोटे रैम वेरिएंट को इंडिया के टेक मंच पर लॉन्च कर दिया है। वीवो वाई51ए का नया और पुरान रैम वेरिएंट ऑनलाइन व ऑफलाइन बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। फोन के रैम के अलावा नए वेरिएंट में और कोई फर्क नहीं है। आइए आगे आपको Y51A की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।
Vivo Y51A की कीमत
Vivo Y51A के 6GB RAM + 128GB ROM स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,990 रुपए है। वहीं, डिवाइसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट तो कंपनी ने 17,990 रुपए में लॉ्च किया था। फोन को Titanium Sapphire और Crystal Symphony कलर में खरीदा जा सकेगा। इसे भी पढ़ें: Vivo X60T Pro+ स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Vivo Y51A का डिसप्ले व डिजाइन
Vivo Y51A के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की शुरूआत लुक से करें तो यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2408 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी आईपीएस वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। वीवो वाई51ए को कंपनी की ओर से प्लास्टिक बॉडी पर लॉन्च किया गया है जिसका स्क्रीन रेज्ल्यूशन 163.86×75.32×8.38एमएम और वज़न 188ग्राम है।

Vivo Y51A का प्रोसेसर
वीवो वाई51ए एंडरॉयड के लेटेस्ट ओएस एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो फनटच ओएस 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया गया है। इंडियन मार्केट में यह फोन 6 जीबी/8जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: क्या है Vivo का लॉन्च प्लान, ला रही है Vivo S10, Vivo X70 और iQOO 9 जैसे बड़े डिवाईस, यहां देखें फुल डिटेल
Vivo Y51A का कैमरा
Vivo Y51A को ट्रिपल रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Vivo Y51A की बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
वीवो वाई51ए एक रियल डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। ब्लूटूथ, वाईफाई और यूएसबी टाईप सी पोर्ट के साथ ही फोन में सिक्योरिटी के लिए जहां रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।





















