
Xiaomi अगले कुछ हफ्तों में एक साथ कई स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। शाओमी के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी नए Mi Mix 4 स्मार्टफोन के साथ Mi Pad 5 series पर काम कर रहा है। अब Xiaomi के कई स्मार्टफोन्स 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किए गए हैं। इस दौरान इन स्मार्टफोन्स की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी रिवील हुए हैं। Xiaomi के अपकमिंग डिवाइसेस की बात करें तो ये Mi MIX 4, Mi CC11, Mi Pad 5 series, हैं। यहां हम आपको 3C सर्टिफिकेशन में स्पॉट हुए Xiaomi प्रोडक्ट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Xiaomi Mi Mix 4, Xiaomi CC 11 सीरीज
Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन पर शाओमी का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर 2106118C के साथ लिस्ट किया गया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही Xiaomi CC 11 series को भी 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है। इस स्मार्टफोन को मॉडल नंबर 2107119DC के साथ लिस्ट किया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चलता है कि यह Xiaomi CC 11 है या फिर CC 11 Pro है। शाओमी का यह स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।
Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज
Xiaomi की अपकमिंग टैबलेट Mi Pad 5 Lite भी 3C सर्टिफिकेशन पर लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन में शाओमी के टैब का कोडनेम K82 है। इसके साथ ही टैबलेट का मॉडल नंबर 21051182C है। शाओमी का यह टैब भी 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Amazon Prime Day : iQOO 7 नया ऑरेंज कलर वेरिएंट सेल पर आएगा, जानें कीमत और खूबियां
Xiaomi Mi Pad 5 Plus को भी 3C सर्टिफिकेशन में कोडनेम “K81A” के साथ स्पॉट किया गया है। इस टैब का मॉडल नंबर M2105K81AC है। 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह डिवाइस 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट करेगा। Mi Pad 5 Pro टैब भी 3C सर्टिफिकेशन पर कोड नेम ‘K81’ के साथ लिस्ट किया गया है। Mi Pad 5 Plus की तरह Pro वेरिएंट भी 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसका मॉडल नंबर M2105K81C है। यह भी पढ़ें : Amazon Prime Day सेल से पहले Flipkart पर शुरू होगी Big Saving Days सेल, मिलेंगे ढेर सारे डील और ऑफर्स


















