Redmi K50 सीरीज शानदार Samsung E5 डिस्प्ले और दमदार Snapdragon 895 प्रोसेसर के साथ होगी लॉन्च

Join Us icon

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi इन दिनों अपनी प्रीमियम स्मार्टफ़ोन सीरीज़ Redmi K50 पर काम कर रहा है। Redmi K50 को लेकर कुछ दिनों पहले ही जानकारी सामने आई है। इससे पहले कंपनी ने इस साल Redmi K40 सीरीज को पेश किया था जो कि डिजाइन, लुक, परफॉर्मेंस और स्क्रीन सभी मामलों में दमदार स्मार्टफोन था। रेडमी के जनरल मैनेजर लू वेईबींग (Lu Weibing) ने पिछले महीने Redmi K50 series सीरीज को लेकर एक पोस्ट में फैन्स से पूछा था कि वह कौन से फीचर, कंफीग्रेशन और एक्सपीरियंस हैं जो आप अपकमिंग Redmi K50 सीरीज़ में देखना चाहते हैं। अपकमिंग रेडमी के50 सीरीज़ को लेकर अब नई जानकारी सामने आ रही है।

Redmi K50 सीरीज के बारे में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे स्परिंग फेस्टिवल के दौरान पेश कर सकती है। इस स्मार्टफोन को स्टेंडर्ड और प्रो वर्जन में पेश किया जा सकता है। Redmi K50 series स्मार्टफोन को पंच होल स्क्रीन के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही संभव है कि इस स्मार्टफोन में Samsung E5 मैटेरियल डिस्प्ले का यूज किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

Redmi K50 सीरीज में होगी सैमसंग E5 डिस्प्ले

पॉपुलर टिपस्टर Digital Chat Station का दावा है कि Redmi K50 सीरीज में कंपनी 2K + 120Hz रिफ्रेश रेट वाली Samsung का E5 लुमिनस मैटेरियल डिस्प्ले यूज कर सकती है। इसके साथ ही शाओमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में डिस्प्ले के साथ-साथ दूसरे फीचर्स भी दमदार होंगे। Redmi 50 Series के बारे में दावा किया जा रहा है कि ये 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किये जा सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने Redmi K40 और Redmi K40 Pro दोनों स्मार्टफोन को 33W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया है। यह भी पढ़ें : Apple iPhone 13 लाइनअप में दिया जा सकता है 25W चार्जिंग स्पीड

67W फास्ट चार्ज और Snapdragon 888 चिपसेट

रेडमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन सीरीज़ में शानदार डिस्प्ले और 67W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ साथ कंपनी कई सारे अपग्रेड ऑफ़र कर सकती है। इस स्मार्टफ़ोन के प्राइमेरी कैमरा पहले से बेहतर होंगे। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि Redmi 50 Series के टॉप एंड वर्जन स्मार्टफ़ोन को क्वालकॉम के Snapdragon 888 चिपसेट के सक्सेस Snapdragon 895 चिपसेट के साथ पेश कर सकती है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Mix 4 होगा कर्व स्क्रीन और अंडर डिस्प्ले कैमरा वाला पहला स्मार्टफोन

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है लेटेस्ट OnePlus Nord 2

News Source – Sparrows News

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here