
Motorola ने इंटरनेशनल मार्केट में अपने प्रोडक्ट प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए ‘ऐज़ 20‘ सीरीज़ को पेश कर दिया है। कंपनी की ओर से यह सीरीज़ फिलहाल यूरोपियन मार्केट में पेश की गई है जो आने वाले दिनों में अन्य बाजारों में भी एंट्री लेगा। Lenovo अधिकृत मोटोरोला अपनी नई सीरीज़ के तहत तीन नए स्मार्टफोन जोड़े हैं जिन्होंने Motorola Edge 20, Motorola Edge 20 Pro और Motorola Edge 20 Lite नाम के साथ एंट्री ली है। आगे हमनें इस सीरीज़ के सबसे किफायती मॉडल ऐज़ 20 लाइट के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत की जानकारी दी है।
Motorola Edge 20 Lite की स्पेसिफिकेशन्स
जैसा कि नाम से ही पता चला है, मोटो ऐज 20 लाइट इस सीरीज़ का सबसे छोटा मॉडल है। मोटोरोला ने अपने इस नए फोन को 6.67 इंच की पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया है जिसके सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है तथा यह होल बॉडी पार्ट से थोड़ा दूर हटकर है। Motorola Edge 20 Lite की डिसप्ले 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश पर काम करती है तथा साथ ही 10-bit color, DCI-P3 color space और HDR जैसे फीचर्स से लैस है।

Motorola Edge 20 Lite को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो माय यूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का Dimensity 720 चिपसेट दिया गया है। यूरोप में यह नया मोटोरोला फोन एक ही वेरिएंट में लॉन्च हुआ है जिसमें 8 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ऐज़ 20 लाइट स्मार्टफोन 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। गौरतलब है कि फोन के वाइड एंगल लेंस मैक्रो शॉट्स लेने में भी सक्षम है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोटोरोला फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 20 Lite को कंपनी ने वॉटर-रिपेलन्ट डिजाईन पर बनाया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है जो 30वॉट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यहां बता दें कि मोटोरोला ऐज़ 20 सीरीज़ के तीनों फोन 2 साल की एंडरॉयड ओएस अपडेट के साथ आए हैं यानी Android 12 और Android 13 रोलआउट होते ही ये फोन उसपर अपडेट हो जाएंगे। यह भी पढ़ें : 50MP + 64MP क्वॉड कैमरा और 66W चार्जिंग तकनीक के साथ 12GB RAM वाला पावरफुल Huawei P50 Pro हुआ लॉन्च
Motorola Edge 20 Lite की कीमत
मोटोरोला ऐज़ 20 लाइट को कंपनी ने एक ही वेरिएंट में पेश किया है जो 8GB RAM और 128GB Storage सपोर्ट करता है। यूरोपियन मार्केट में इस फोन को €349.99 में लॉन्च किया गया है और यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 30,900 रुपये के करीब है। विदेशी बाजार में इस मोटोरोला फोन को Electric Graphite और Lagoon Green कलर में अगस्त महीने से खरीदा जा सकेगा।





















