OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट होने की थी खबर, कंपनी ने बताया झूठा है केस

Join Us icon

Update – इस मुद्दे पर वनप्लस इंडिया की ओर से बयान दिया गया है कि उन्होंने ट्वीट शेयर करने वाले यूजर से बात की है​। इस बातचीत के बाद कंपनी ने पाया है, कि OnePlus Nord 2 में ब्लास्ट की खबर सच्चाई नहीं बल्कि महज़ एक अफवाह है। वनप्लस इंडिया के वक्तव्य के अनुसार OnePlus ब्रांड और इसके स्मार्टफोन पर एक झूठा आरोप जा रहा है तथा इस मामले में किसी भी तरह का कोई OnePlus product संलिप्त नहीं है।

————

यह है खबर

माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter पर शुभम श्रीवास्तव नाम के एक यूजर का कहना है कि उनके पिता का Nord 2 स्मार्टफोन अचानक ब्लास्ट हो गया है। यूजर ने फिलहाल ब्लास्ट हुए फोन की फोटो शेयर नहीं की है। यूजर का कहना है कि उनके पिता एक गवर्नमेंट ऑफिसर हैं और वे सुरक्षित हैं। इस हादसे से उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि शुभव श्रीवास्तव ने ट्वीट में कहा है कि फोन में हुआ अचानक ब्लास्ट से उनके पिता को सदमा पहुंचा है।


शुभम शर्मा के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए वनप्लस ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे वनप्लस डिवाइस में ब्लास्ट होने की घटना की जांच करना चाहते हैं। इसके साथ ही उन्होंने यूज़र को पर्सनल डिटेल के लिए डायरेक्ट मैसेज करने की रिक्वेस्ट की है। यह भी पढ़ें : Vivo X60 Pro Plus स्मार्टफोन दमदार Snapdragon 888 Plus चिपसेट और 50MP कैमरा से होगा लैस

पहले भी हो चुका है Nord 2 में ब्लास्ट

oneplus-nord-2-battery-blast

यह दूसरा मामला है जब OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन में ब्लास्ट हुआ है। इससे पहले ट्वीटर पर एक यूजर ने ट्वीट कर जानकारी शेयर की थी कि उनकी वाइफ का पांच दिन पुराना OnePlus Nord 2 ब्लास्ट हो गया था। यह ब्लास्ट उस वक्त हुआ जब वे साइकलिंग कर रही थीं। उन्होंने ट्वीट के साथ ब्लास्ट हुए वनप्लस नोर्ड 2 स्मार्टफ़ोन की तस्वीरें शेयर की थी जिसमें फ़ोन का रियर पैनल और डिस्प्ले बुरी तरह से जल गया था। इसके साथ ही एक दूसरे इमेज में फ़ोन में दी लिथियम आयन प्रोटेक्टिव बैग भी दिख रहा था जो पूरी तरह से जला हुआ था। यह भी पढ़ें : Realme Book का खत्म होगा इंतजार, इस दिन लॉन्च होगा रियलमी का दमदार लैपटॉप

लेटेस्ट वीडियो : देसी Micromax IN 2B का पबजी और बैटरी टेस्ट

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here