
Xiaomi जल्द ही Redmi Note 10S स्मार्टफोन को नए अवतार में भारत लॉन्च करेगी। कंपनी ने Redmi Note 10S को भारत में डीप सी ब्लू, फॉरेस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। अब कंपनी इस स्मार्टफोन को पर्पल कवर वेरिएंट में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन इंडिया ने Redmi Note 10S स्मार्टफ़ोन के नए कलर वेरिएंट को लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी का यह कलर ऑप्शन स्टारलाइट पर्पल वेरिएंट में पेश किया है। पर्पल कलर वेरिएंट Redmi Note 10S के दूसरे कलर वेरिएंट से अलग है जो कि स्पार्कलिंग फ़िनिश के साथ पेश किया है।
स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर
Redmi Note 10S स्मार्टफोन में 6.43 इंच का AMOLED स्क्रीन दिया गया है जिसका 1080X2400 पिक्सल Full HD+ रेजलूशन है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। शाओमी के इस फोन को मीडियाटेक के Helio G95 चिपसेट के साथ 6GB RAM के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन को 64GB और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है।
Redmi Note 10S स्मार्टफोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया है। शाओमी के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है जिसमें 33W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में डुअल सिम, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, IR blaster, microSD कार्ड स्लॉट और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक दिया गया है। यह भी पढ़ें : Mi Smarter Living 2022 : Xiaomi का मेगा लॉन्च इवेंट, लैपटॉप से लेकर फिटनेस बेंड तक कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
Redmi Note 10S कीमत
Xiaomi Redmi Note 10S स्मार्टफोन को दो वेरिएंट 6GB RAM + 64GB स्टोरेज और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत में 14,999 रुपये और 15,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। शाओमी के अपकमिंग Note 10S स्मार्टफोन के पर्पल कलर वेरिएंट को भी इसी क़ीमत में पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Realme Book Slim के लॉन्च से पहले कीमत का हुआ खुलासा, Mi Notebook से होनी है टक्कर






















