Xiaomi Mi Band 6 भारत में AMOLED डिस्प्ले, 14 दिनों के बैटरी बैकअप के साथ इस दिन होगा लॉन्च, जानें इसकी सभी खूबियां

Join Us icon

Xiaomi इन दोनों अपने टेक इवेंट Mi Smarter Living 2022 की तैयारी कर रहा है। शाओमी इस इवेंट में नए IoT डिवाइस भारत में लॉन्च करेगा। कंपनी का यह इवेंट 26 अगस्त को आयोजित होना है। लॉन्च से पहले Xiaomi ने Mi Smarter Living 2022 के जरिए कई सारे प्रोडक्ट के लॉन्च को टीज किया है। 26 अगस्त को लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट में Mi Band 6 भी शामिल है। Xiaomi की स्मार्ट बैंड सीरीज भारत में काफी पॉपुलर है। शाओमी ने कुछ दिनों पहले ही इस बैंड को चीन में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने Mi Band 6 के इंडिया लॉन्च को कंफर्म किया है। यहां हम आपको Xiaomi Mi Band 6 की स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर और दूसरे डिटेल्स के बारे में बता रहे हैं।

Xiaomi Mi Band 6 भारत में होगी लॉन्च

Xiaomi ने कंफर्म किया है कि Mi Band 6 भारत में लॉन्च की जाएगी। शाओमी का यह नया स्मार्ट बैंड 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi को लेकर अटकलें हैं कि कंपनी Mi Smarter Living 2022 इवेंट में कई सारे प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। इनमें Wi-Fi राउटर, सिक्योरिटी कैमरा और नया मी नोटबुक भी शामिल है।

Xiaomi Mi Band 6 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर

Mi Band 6 को शाओमी चीन में पेश कर चुका है। इस बैंड में कंपनी ने 1.56-इंच का AMOLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसके साथ ही इसमें 125 mAh की बैटरी दी है, जिसे लेकर शाओमी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 14 दिनों तक का बैकअप ऑफर करता है। इस बैंड में 30 स्पोर्ट्स मोड के सपोर्ट दिए हैं। इसके साथ ही छह एक्टिविटी जैसे वॉक, रनिंग, इंडोर ट्रेडमिल और साइकलिंग को यह ऑटो डिटेक्ट करता है। इसके साथ ही यह 24×7 ब्लड प्रेशर मॉनीटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनीटर और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर के साथ आता है।

Xiaomi Mi Band 6 कीमत

शाओमी ने Mi Band 6 को  ऑरेंज, यल्लो, ओलिव ग्रीन, ब्लैक जैसे कई कलर ऑप्शन में पेश किया है। हमारा मानना है कि Mi Band 6 को भारत में 3,000 रुपये से कम क़ीमत में पेश किया जा सकता है।

लेटेस्ट वीडियो : Samsung Galaxy Z Flip 3 और Galaxy Z Fold 3 लॉन्च

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here