
Motorola को लगता है सावन का महीना कुछ ज्यादा ही पसंद आता है। शायद इसीलिए इस कंपनी ने अपने नए मोबाइल फोंस की झड़ी लगा रखी है। मोटोरोला एक के बाद एक नए स्मार्टफोन टेक मार्केट में लॉन्च कर रही है और कई आगामी डिवाईसेज़ की खबरें व स्पेसिफिकेशन्स भी लीक के माध्यम से सामने आ रही है। बीते दिनों Motorola Edge 20, Edge 20 Lite, Edge 20 Fusion और Edge 20 Pro जहां कंपनी द्वारा पेश किए जा चुके हैं वहीं अब एक और नए स्मार्टफोन Motorola Edge 2021 भी ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है।
Motorola Edge 2021 को कंपनी की ओर से फिलहाल अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व की अन्य मार्केट्स में दस्तक दे सकता है। यूएस में इस फोन का प्राइस $699 रखा गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 52,000 रुपये के करीब है। मोटोरोला ऐज़ 2021 को अमेरिकी बाजार में 8GB RAM + 256GB storage के साथ Nebula Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

Motorola Edge 2021 की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ऐज़ 2021 को कंपनी की ओर से 6.7/8 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। यह स्क्रीन 8बिट एलसीडी पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश तथा 576हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। कंपनी की दावा है कि यह मोबाइल स्क्रीन इस ऐज़ सीरीज़ के फर्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन की तुलना में 60 प्रतिशत तक अधिक फास्ट है। वहीं यह डिसप्ले एचडीआर 10 भी सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें : Motorola Edge 20 Pro 5G फोन भी आ रहा है इंडिया, इस दिन होगा लॉन्च
Motorola Edge 2021 को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया है जो माय यूएक्स के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। अमेरिकी बाजार में फोन को 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये मैमोरी को बढ़ाया नहीं जा सकता है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Motorola Edge 2021 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। हालिए ऐज़ 20 सीरीज़ स्मार्टफोंस की तरह इसमें भी 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो एफ/1.9 अपर्चर के साथ काम करता है। साथ ही फोन के बैक पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन एफ/2.25 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9T नहीं, OnePlus 9 RT होगा इंडिया में लॉन्च! मिलेगी ये स्पेसिफिकेशन्स
Motorola Edge 2021 को डुअल सिम सपोर्ट के साथ बाजार में उतारा है जो एनएफसी और आईपी52 रेटिंग के साथ ही अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स भी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 30वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।





















