शाओमी ने लॉन्च किया बेहद ही खूबसूरत मोबाइल फोन Xiaomi CIVI, फीचर्स उड़ा देंगे होश! क्या आपको भी आया पसंद ?

Join Us icon

Xiaomi ने आज टेक मार्केट में अपना दॉंव चलते हुए CIVI ब्रांड का नया मोबाइल फोन लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन Xiaomi CIVI नाम के साथ बाजार में आया है जिसकी शुरूआत शाओमी की होम मार्केट चीन से हुई है। बताया जा रहा है कि इस सीरीज़ के स्मार्टफोंस के साथ शाओमी का टारेगट फीमेल यूजर्स हैं और इसीलिए नए फोन को को बेहद ही आर्कषक लुक और डिजाईन पर बनाया गया है। साथ ही फोन का सेल्फी कैमरा Xiaomi CIVI की मुख्य यूएसपी में से एक है।

Xiaomi CIVI Specifications

फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xiaomi CIVI को 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। यह डिसप्ले स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है जो 10बिट कलर पैनल पर एचडीआर10+ सपोर्ट करती है। इस शाओमी फोन को Shiny Black, Lighty Blue और Peach कलर में मार्केट में उतारा गया है जिसका वज़न महज़ 166ग्राम बताया गया है।

Xiaomi CIVI officially launched 120Hz display 64MP camera Snapdragon 778G SoC know specs price sale offer

Xiaomi CIVI स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 पर लॉन्च हुआ है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 778जी चिपसेट दिया गया है। यह शाओमी फोन 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जो LPDDR4x RAM और UFS 3.1 storage तकनीक से लैस है।

Xiaomi CIVI officially launched 120Hz display 64MP camera Snapdragon 778G SoC know specs price sale offer

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi CIVI में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन डुअल सॉफ्ट एलईडी फ्लैश और स्कीन रिन्यूवल टेक्नोलॉजी से लैस 32 मेगापिक्सल का Samsung GD1 लेंस सपोर्ट करता है।

Xiaomi CIVI officially launched 120Hz display 64MP camera Snapdragon 778G SoC know specs price sale offer

Xiaomi CIVI एक डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5जी के साथ ही 4जी भी सपोर्ट करती है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इस फोन में डॉल्बी एटमॉस डुअल स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा पावर बैकअप के लिए यह नया शाओमी फोन 4,500एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 55वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Xiaomi CIVI Price

इन नए Xiaomi phone को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार 29,500 रुपये और 31,900 रुपये के करीबी है। फोन का सबसे बड़ा वेरिएंट 12GB + 256GB के साथ RMB 3,199 यानी तकरीबन 36,500 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here