
OnePlus 10 कंपनी की अपकमिंग प्लैगशिप सीरीज बताई जा रही है जो कि साल 2022 में लॉन्च हो सकती है। वहीं, वनप्लस 9 लॉन्च टाइमलाइन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वनप्लस 10 सीरीज़ को अगले साल मार्च-अप्रैल के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि OnePlus 9T और OnePlus 9T Pro नहीं होंगे, लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि OnePlus 9 RT को इस महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, हम यह भी जानते हैं कि वनप्लस 10 सीरीज़ सबसे पहले नए यूनिफाइड ओएस के साथ शिप होगी। साथ ही अब वनप्लस 10 प्रो लीक इंटरनेट पर सामने आया है। टिप के मुताबिक, कंपनी आखिरकार अपकमिंग वनप्लस 10 प्रो पर पेरिस्कोप जूम के साथ पेश करेगी।
OnePlus 10 Pro camera specifications tipped
OnePlus 10 Pro अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। Weibo पर एक टिपस्टर के मुताबिक, फ्लैगशिप एक पेरिस्कोप लेंस के साथ आएगा जो 5x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कंपनी किस सेंसर का उपयोग करेगी। अगर यह सच हो जाता है तो वनप्लस आखिरकार अन्य फ्लैगशिप फोन के साथ पकड़ बना लेगा जो पेरिस्कोप लेंस की पेशकश करते हैं। अब तक वनप्लस के फोन में केवल 3x जूम वाले टेलीफोटो लेंस होते हैं। वनप्लस हैसलब्लैड के साथ अपनी साझेदारी जारी रख सकता है और ओप्पो के साथ इसके एकीकरण से सॉफ्टवेयर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

आपको बता दें कि ओपो ने फाइंड एक्स और रेनो सीरीज सहित पेरिस्कोप कैमरा सेंसर वाले कुछ फोन लॉन्च किए हैं। ओप्पो ने इस साल की शुरुआत में अपने नेक्स्ट-जेन पेरिस्कोप लेंस को 85mm-135mm की एडजस्टेबल फोकल लेंथ के साथ टीज किया है।
Oneplus 10 Pro Expected Specs
वनप्लस 10 प्रो में हमें 6.7 इंच का डिसप्ले, लेटेस्ट एंडरॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम, Qualcomm Snapdragon 888 Plus प्रोसेसर, 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज, 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh बैटरी और 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा सेटअप देखन को मिल सकता है। साथ ही इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। हालांकि, यह सिर्फ एक लीक पर बेस्ड हैं।





















