8GB रैम और 64MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ धमाकेदार फोन Vivo S10e, जानें प्राइस

Join Us icon

Vivo ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में S-series के अंदर एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए फोन को कंपनी ने Vivo S10e के नाम से पेश किया गया है। इससे पहले वीवो ने इस साल की शुरुआत में चीन में Vivo S10 और S10 Pro को लॉन्च किया था। अब अगर बात करें वीवो एस10ई फोन को कंपनी ने White Gradient, Haze Blue और Glaze Black कलर में पेश किया गया है। चीन के अलावा यह दूसरी मार्केट में कब लाया जाएगा इस बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। आइए आगे आपको Vivo S10e के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

Vivo S10e स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो वीवो के इस फोन में 6.44-इंच का Full HD+ डिसप्ले दिया गया है। यह AMOLED डिसप्ले है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं, फोन में MediaTek’s Dimensity 900 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा फोन में मौजूद चिपसेट को पावर देने के लिए 8GB RAM के साथ 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: वीवो ने फिर दिया अपने फैंस को इटका! 1000 रुपये महंगा हुआ Vivo Y33s

vivo-s10e

वहीं, फोन में फ्रंट पर सेल्फी के लिए 32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। वहीं, वीवो के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया, जिसमें प्राइमरी कैमरा 64MP Samsung GW2 सेंसर है, जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि सॉफ्टवेयर के लिए डिवाइस में एंडरॉयड 11 के साथ ओरिजिनओएस दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo ला रही है एकदम नई ‘T1’ Series, सबसे पहले लॉन्च होंगे Vivo T1 और Vivo T1x, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

Vivo S10e का प्राइस

कीमत की बात करें तो Vivo S10e के 8/128GB वेरिएंट को CNY 2,399 (लगभग 28,190 रुपए) है, जबकि 8/256GB मॉडल का प्राइस CNY 2,599 (लगभग 30,400) है। वहीं, डिवाइस की बुकिंग चीन में 20 अक्टूबर से शुरू होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here