
Xiaomi इन दिनों अपने अब तक के सबसे दमदार फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। बीते कुछ हफ़्तों में Apple और Samsung ने अपने अपने फ्लैगशिप iPhone 13 series और Galaxy Z Fold 3, Flip 3 को लॉन्च किया है। इसके साथ ही Google ने भी Pixel 6 series से पर्दा उठाया है। वहीं Vivo ने अपनी फ्लैगशिप X70 series को लॉन्च किया है। अब Xiaomi को लेकर अटकलें है कि वह जल्द ही Xiaomi 12 सीरीज को लॉन्च कर सकता है। खबरों की माने तो Xiaomi 12 series को इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है।
Xiaomi 12 सीरीज़ के स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi 12 series इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। शाओमी अपने Xiaomi 12 के स्टेंडर्ड वेरिएंट को Qualcomm Snapdragon Summit के दौरान पेश कर सकती है। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 898 SoC के साथ पेश किया जाएगा, जोकि Snapdragon 888 SoC का सक्सेसर है। शाओमी के अपकमिंग फ्लैगशिप सीरीज को लेकर और भी जानकारी ऑनलाइन लीक हुई हैं।

टिप्सटर Digital Chat Station ने दावा किया है कि अपकमिंग Xiaomi फ्लैगशिप सीरीज के स्मार्टफोन में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि शाओमी अगले साल की शुरुआत तक दो फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। फिलहाल इनके लॉन्च को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी उपलब्ध नहीं है।
टिप्सटर का दावा है कि शाओमी के अपकमिंग दो प्रीमियम स्मार्टफोन में प्राइमरी कैमरा 50MP का है। इसके साथ ही दूसरा कैमरा 50MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और तीसरा कैमरा सेंसर 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इन दोनों स्मार्टफोन में से एक Xiaomi 12 Ultra के नाम से पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : ये कंपनी लेकर आई इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए दमदार चार्जिंग टेक्नोलॉजी, मात्र 5 मिनट में बैटरी होगी फुल
Mi 11 Ultra की बात करें तो इसमें 50MP Samsung 1/1.12” प्राइमरी कैमरा और 48MP के दो कैमरा सेंसर अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर दिया गया था। लीक रिपोर्ट्स पर भरोसा करें तो Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किए जाएंगे। इसके साथ ही शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन को 5000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में LTPO 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iPhone बनाने वाली कंपनी Foxconn भारत में मैन्यूफैक्चर कर सकती है अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, जानें क्या है प्लानिंग





















