
आप जब स्मार्टफोन लेते हैं तो कोशिश ऐसे फोन के चुनाव की होती है जो बेहद फास्ट हो। जो हैंग न हो और जो मल्टीटास्किंग को भी बेहतर तरीके से कर सके। ऐसे में जरूरी है आप जो फोन लें उसकी रैम मैमोरी ज्यादा हो। कुछ साल पहले तक 1जीबी और 2जीबी रैम वाले फोन ही खास माने जाते थे लेकिन आज 6जीबी तक के रैम वाले फोन भारत में उपलब्ध हो चुके हैं। खास बात यह कही जा सकती है कि ये फोन बहुत ज्यादा महंगे भी नहीं हैं। आगे हमनें ऐसे जी 5 फोन की जानकारी दी है जिनमें 6जीबी की रैम मैमोरी दी गई है।
1. वनप्लस 3टी

इस फोन को फ्लैगशिप किलर नाम से भी जाना जाता है। इसके स्पेसिफिकेशन कमाल के हैं। फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी है। वनप्लस 3टी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया गया है और यह 64जीबी और 128जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ उपलब्ध है। फोन में 5.5-इंच की स्क्रीन दी गई है जो फुल एचडी आॅप्टिक एमोलेड स्क्रीन से लैस है। वनप्लस 3टी में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी 16-मेगापिक्सल का ही मेन कैमरा है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,400 एमएमएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं इसका एक पुराना मॉडल वनप्लस 3 भी 6जीबी रैम के साथ उपलब्ध है।
15,000 रुपये के बजट में 5 बेहतरीन सैमसंग फोन
2. सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो

हाल में सैमसंग ने भी भारत में अपना पहला 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को उतारा है जो बेहद ही खास है और फोन ज्यादा कीमती भी नहीं है। मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किये गए इस फोन में 6-इंच का फुल एचडी डिसप्ले है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.98गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 64जीबी की इंटरनल मैमोरी है उपलब्ध है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 16-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है और 16-मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा उपलब्ध है। फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में यह फोन 32,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
3. असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स

असूस जेनफोन 3 डीलक्स भी कम दमदार नहीं है। हालांकि यह थोड़े उंंचे बजट में उपलब्ध है लेकिन फोन का स्टाइल और परफॉर्मेंस आपको आकर्षित कर देगा। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर कार्य करता है और 2.15गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और फोन में 6जीबी रैम मैमोरी उपलब्ध है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 23 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके साथ ही 3,000 एमएएच की बैटरी मिलेगी। यह फोन क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करने में सक्षम है। यह फोन लगभग 42,000 रुपये के बजट में उपलब्ध है।
10 फ्री एंडरॉयड रेसिंग गेम जो हैं बेहद ही दमदार
4. नुबिया जेड 11

कुछ माह पहले जेडटीई ब्रांड नुबिया ने भी भारत में अपना पहला 6जीबी रैम वाला फोन लॉन्च किया है। कंपनी ने नुबिया जेड 11 को उतारा है जो बेहद ही शानदार है। इस फोन में 6जीबी रैम मैमोरी है। फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.15गीगाहट्र्ज का कोरयो प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं फोटोग्राफी के लिए 16-मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 29,999 रुपये है।
5. शाओमी मी 6

हालांकि इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन जल्द ही भारत आने की उम्मीद है। स्पेसिफिकेशन के मामले में यह भी किसी से पीछे नहीं है। शाओमी मी 6 में 5.15-इंच की फुलएचडी डिसप्ले से है। 6जीबी रैम वाला यह फोन क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल के डुअल कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो वाईड एंगल लैंस तथा 10एक्स डिजिटल ज़ूम जैसे फीचर्स से लैस हैं। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन 64जीबी और 128जीबी मैमोरी के साथ उपलब्ध है। शाओमी मी6 में 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ ही डुअल बैंड वाईफाई, एनएफसी, ब्लूटूथ, 3.5एमएम जैक और यूएसबी टाईप-सी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से 3,350एमएएच की बैटरी दी गई है। भारतीय बाजार में यह फोन लगभग 28,000 रुपये तक की कीमत पर लॉन्च हो सकता है।


















