
Xiaomi ने पिछले महीने ही अपने रेडमी ब्रांड के तहत ‘नोट 11’ सीरीज़ को पेश किया था जिसमें तीन नए 5G Phone लॉन्च किए गए थे। इन शाओमी स्मार्टफोंस ने Redmi Note 11 5G, Redmi Note 11 Pro 5G और Redmi Note 11 Pro+ 5G नाम के साथ टेक मार्केट में एंट्री ली थी। वहीं अब कंपनी ने इस 5जी सीरीज़ में एक 4जी फोन भी जोड़ दिया है। शाओमी की ओर से यह नया मोबाइल फोन Redmi Note 11 4G नाम के साथ लॉन्च किया गया है।
Redmi Note 11 4G की स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 11 4जी फोन को कंपनी की ओर से 2400 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। शाओमी ने अपने इस फोन की डिसप्ले को रीडिंग मोड 3.0, 400निट्स ब्राइटनेस और 1500:1 कॉट्रास्ट रेश्यो जैसे फीचर्स से लैस किया है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है।

Redmi Note 11 4G फोन को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया गया है जो मीयूआई 12.5 के साथ मिलकर काम करता है। आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ ही यह रेडमी फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में माली जी52 जीपीयू दिया गया है। चीनी बाजार में यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जो LPDDR4x RAM और eMMC 5.1 storage सपोर्ट करते हैं।
फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एलईडी फ्लेश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 11 4G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 11 4G फोन डुअल सिम के साथ आता है जिसमें 3.5एमएम जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ ही अन्य बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स भी मौजूद है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह स्मार्टफोन 5,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 9वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है।
Redmi Note 11 4G की कीमत
Redmi Note 11 को चीन में दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 4 जीबी रैम सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6 जीबी की रैम मैमोरी दी गई है। ये दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं। फोन के 4 GB RAM + 128 GB storage वेरिएंट को 999 युआन तथा 6 GB RAM + 128 GB storage वेरिएंट को 1099 युआन में पेश किया गया है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार 11,600 रुपये और 12,800 रुपये के करीब हैं। रेडमी नोट 11 4जी फोन Dreamy Clear Sky, Time Monologue (White) और Mysterious Blackland कलर में लॉन्च हुआ है।












