
OnePlus को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि यह टेक कंपनी अपनी ‘नोर्ड सीरीज़’ के नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे OnePlus Ivan कोडनेम दिया गया है। हाल ही में खुलासा हुआ था कि वनप्लस ईवान नाम के पहचाना जा रहा यह फोन टेक मार्केट में OnePlus Nord 2 CE नाम के साथ लॉन्च होगा। वहीं अब 91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से इस स्मार्टफोन की लॉन्च टाईमलाईन की जानकारी भी मिल गई है। यह नया वनप्लस नोर्ड 2 सीई स्मार्टफोन नए साल यानी 2022 में बाजार में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
91मोबाइल्स को प्राप्त जानकारी के अनुसार वनप्लस के लिए भारतीय बाजार बेहद अहम है तथा कंपनी अपना नया नोर्ड सीरीज़ का स्मार्टफोन बेहद जल्द यहां लेकर आने की तैयारी कर रही है। OnePlus Nord 2 CE स्मार्टफोन कुछ ही दिनों बाद शुरू होने जा रहे साल 2022 में इंडिया में लॉन्च होगा। उम्मीद है कि वर्ष 2022 में इंडिया में लॉन्च होने वाला यह पहला वनप्लस स्मार्टफोन होगा और कंपनी इसे साल की पहली तिमाही में ही बाजार में उतार देगी। हालांकि पुख्ता तारीख क्या होगी, इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
OnePlus Nord 2 CE की स्पेसिफिकेशन्स
इस नए वनप्लस स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि इंडियन मार्केट में इसकी कीमत 28,000 रुपये तक देखने को मिल सकती है। वहीं फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक्स के मुताबिक यह फोन 6.4 इंच की बड़ी डिसप्ले सपोर्ट करेगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी होगी तथा फ्रंट पैनल के साथ ही फोन का रियर पैनल पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्ट किया जाएगा।

OnePlus Nord 2 CE एंडरॉयड 12 के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 900 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि यह मीडियाटेक का 5जी चिपसेट है। वहीं रैम व स्टोरेज की बात करें तो लीक्स के अनुसार इस वनप्लस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट में 6 जीबी रैम देखने को मिलेगी जिसके साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी जाएगी। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट में 12 जीबी रैम मैमोरी दी जा सकती है जो 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : 10.5 इंच की बड़ी डिसप्ले और 7,040mAh Battery के साथ लॉन्च हुआ पावरफुल Samsung Galaxy Tab A8
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस नोर्ड 2 सीई में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर के तौर पर 64 मेगापिक्सल का ओमनीविज़न लेंस देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही रियर कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। फोन के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 65वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो OnePlus Ivan में 64MP प्राइमरी OmniVision रियर कैमरा दिया जा सकता है, जिसमें 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है। वनप्लस के इस स्मार्टफोन में वीडियो और सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। वनप्लस के इस फोन में 4,500mAh की बैटरी और 65W फ़ास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।





















