
Xiaomi इन दिनों नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है। बीते हफ़्ते शाओमी ने चीन की कंपनी Tianma Microelectronics को साथ पार्टनरशिप भी की है। इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां मिलकर एक संयुक्त लैब में नई डिस्प्ले टेक्नोलॉजी का अध्ययन और डेवलपमेंट पर काम करेंगी। इस लैब में दोनों कंपनियां भविष्य की ज़रूरतों के मुताबिक़ नेक्स्ट जेनेरेशन डिस्प्ले पर काम करेंगी। दोनों कंपनियां मिल कर नए डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के विकास और रिसर्च पर काम करने के साथ ही नई टेक्नोलॉजी के उपकरण और सामग्रियों का अध्ययन और वैरिफिकेशन भी करेंगे।
Xiaomi और Tianma Microelectronics नई लैब में करेंगे R&D
Xiaomi और Tianma Microelectronics की नई लैब अपने रिसर्च एंड डेवलमेंट (R&D) कैपेबिलिटी को बेहतर बनाने के लिए इंडस्ट्री चैन के अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम के साथ भी सीधे काम करेगी। दोनों कंपनियों का उद्देश्य नई स्लिम, हल्की, पोर्टेबल और एनर्जी इफिसिएंट डिस्प्ले पैनल का विकास करना और इस डिस्प्ले का बड़े पैमाने पर उत्पादन करना है। Tianma Microelectronics के वाइस प्रेसिडेंट का दावा है नई संयुक्त प्रयोगशाला से कंपनी को मार्केट, इंडस्ट्री चैन, टर्मिनल और पार्ट्स मैन्युफैक्चर्स के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने का अवसर मिलेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स लीक, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh बैटरी और 100W फ़ास्ट चार्ज के साथ होगा लॉन्च
दोनों कंपनियों में है पुरानी दोस्ती
दोनों कंपनियों के बीच हुए इस पार्टनशिप नई डिस्प्ले पैनल के डेवलपमेंट साइकल को गति मिलेगी। इसके साथ ही नई टेक्नोलॉजी मार्केट में तेज़ी लाने में सहायक होगी। बता दें कि स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनी शाओमी और Tianma Microelectronics पहले भी साथ में काम करते आए हैं। कंपनी पहले से शाओमी के स्मार्टफ़ोन और वीयरबेल के लिए डिस्प्ले सप्लाई करती है। अब दोनों कंपनियां मिलकर भविष्य की ज़रूरत के मुताबिक़ फ्लैक्सीबल OLED डिस्प्ले पर मिलकर काम कर रही हैं। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Tab S8 Ultra में होगा डुअल फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप, लॉन्च से पहले सभी स्पेसिफिकेशन हुई लीक
लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?
News Source – GizmoChina



















