OnePlus 9RT 5G Phone इंडिया में होगा 14 जनवरी को लॉन्च, क्या बना पाएगा नया फ्लैगशिप कीलर ?

Join Us icon

OnePlus ने अक्टूबर 2021 में अपनी होम मार्केट चीन में OnePlus 9 series के तहत OnePlus 9RT 5G Phone लॉन्च किया था। Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट, 12GB RAM, 120Hz OLED डिसप्ले, 50MP Camera और 65W फास्ट चार्जिंग की ताकत से लैस इस मोबाइल फोन का इंतजार कई महीनों से भारत में किया जा रहा है। वनप्लस ने इस इंतजार को खत्म करते हुए आज अनाउंस कर दिया है कि OnePlus 9RT 5G आने वाली 14 जनवरी को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। वनप्लस 9आरटी 5जी के साथ ही OnePlus Buds Z2 भी इसी दिन भारत में लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 9RT 5G India Launch

वनप्लस इंडिया ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि कंपनी आने वाली 14 जनवरी को इंडिया में एक वर्चुअल ईवेंट का आयोजन करेगी और इसी ईवेंट के मंच से OnePlus 9RT तथा OnePlus Buds Z2 भारतीय बाजार में पेश किए जाएंगे। इस ईवेंट 14 जनवरी की शाम 5 बजे आयोजित होगा जिसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ ही यू-ट्यूब पर भी देखा जा सकेगा। कंपनी ने शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया पर वनप्लस 9आरटी का प्रोडक्ट पेज भी लाईव कर दिया है।

OnePlus 9RT 5G Phone India Launch on 14th January 2022 know specs price sale offer

OnePlus 9RT 5G India Price

कुछ समय पहले एक टिपस्टर ने OnePlus 9RT की भारतीय कीमत के बारे में जानकारी दी थी और बताया था कि वनप्लस का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन इंडिया में 40,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा और इस फोन की कीमत 40,000 से लेकर 44,000 रुपये के बीच ही रहेगी। फोन प्राइस के बारे में जानकारी देते हुए योगेश बरार नाम के इस टिपस्टर ने दावा किया था कि वनप्लस 9आरटी भारत में उसी कीमत पर लॉन्च होगा जितने में OnePlus 8T लॉन्च किया गया था। हालांकि 91मोबाइल्स इस प्राइस को लेकर कोई पुष्टि नहीं करता है तथा फोन की पुख्ता कीमत के लिए लॉन्च का ही इंतजार करना होगा। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh Battery वाला Moto G71 5G Phone अगले हफ्ते हो रहा है इंडिया में लॉन्च

OnePlus 9RT की स्पेसिफिकेशन्स

वनप्लस 9आरटी को 6.62-इंच की E4 OLED डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12 के साथ यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट पर रन करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी गई है जो 65वॉट व्रैप चार्ज 65टी तकनीक से लैस है।

OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा 50MP Sony IMX766 सेंसर है, जो कि OIS और EIS सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में 16MP का वाइड एंगल लेंस और मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here