
Motorola कंपनी आधिकारिक तौर पर बता चुकी वह आने वाले दिनों में इंडिया में अपनी मोटो ‘जी’ सीरीज़ के तहत Moto G71 5G Phone लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इस फोन को टीज़ करना शुरू कर दिया है और अब सिर्फ फोन लॉन्च डेट सामने आने का इंतजार हो रहा है। मोटो जी71 5जी का इंतजार कर रहे मोटोरोला फैंस को एक और खुशखबरी मिली है कि कंपनी Moto G71 5G फोन के साथ ही भारत में अपना नया टैबलेट डिवाईस भी लाने वाली है जो Moto Tab G70 नाम के साथ लॉन्च होगा।
Moto Tab G70 को दरअसल शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर लाईव कर दिया गया है। यहां टैबलेट का प्रोडक्ट पेज ऑफिशियल हो गया है जिसमें मोटो टैब जी70 की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स ब्यौरा दिया गया है। प्रोडक्ट पेज पर टैबलेट की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिली है। उम्मीद है कि कंपनी जिस दिन मोटो जी71 5जी फोन की लॉन्च डेट अनाउंस करेगी उसी दिन मोटो टैब जी70 लॉन्च की भी घोषणा कर देगी। ऐसा भी हो सकता है कि मोटोरोला के ये दोनों डिवाईस एक ही दिन बाजार में कदम रखें।

Moto Tab G70 की स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला ने अपने नए टैबलेट डिवाईस के लॉन्च से पहले ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स को सार्वजनिक कर दिया है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार Moto Tab G70 को एलूमिनियन एलॉय बॉडी पर बनाया गया है जो आईपी52 रेटिड होने के चलते पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। इस टैबलेट में 2000 x 1200 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 11 इंच की बड़ी 2के डिसप्ले दी गई है। टैब की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 400निट्स ब्राइटनेस और आई कंफर्ट फीचर से लैस है। यह भी पढ़ें : 50MP Camera और 5,000mAh Battery वाला Moto G71 5G Phone अगले हफ्ते हो रहा है इंडिया में लॉन्च
Moto Tab G70 को एंडरॉयड 11 ओएस पर पेश किया जाएगा जो 2.05गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी90टी चिपसेट पर रन करेगा। फ्लिपकार्ट पर यह मोटोरोला टैब 4 जीबी रैम मैमोरी के साथ लिस्ट किया गया है जिसमें 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये टैबलेट की मैमोरी को 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डिवाईस प्योर एंडरॉयड पर बना है जिसके कोई भी अतिरिक्त यूआई लेयर नहीं दी गई है।

Motorola Moto Tab G70 में फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर जहां 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह टैब 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह मोटोरोला टैब डुअल माइक और क्वॉड स्पीकर से लैस है। वाईफाई, एलटीई और ब्लूटूथ के साथ ही पावर बैकअप के लिए मोटो टैब जी70 में 7,770एमएएच की बैटरी दिए जाने का खुलासा भी फ्लिपकार्ट पर हो गया है। टैबलेट की लॉन्च डेट और कीमत की जानकारी मिलते ही पाठकों को सूचित किया जाएगा।





















