
OnePlus 10 Pro को पिछले हफ्ते OnePlus 9 प्रो के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह फ्लैगशिप फोन स्नैपड्रैगन 8 Gen1, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और Android 12 OS जैसे हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। वहीं, चाइना लॉन्च के बाद से ही इस हैंडसेट के इंडिया लॉन्च को लेकर लीक व खबरें सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही भारत और वैश्विक बाजारों में इस फोन को पेश किया जा सकता है। वहीं, 91mobiles ने विशेष रूप से प्रसिद्ध टिपस्टर योगेश बरार द्वारा जानकारी हासिल कि है कि वनप्लस 10 प्रो भारत और यूरोप में निजी परीक्षण में प्रवेश कर चुका है और मार्च के मध्य या अंत तक इंडिया में लॉन्च हो सकता है।
इसके अलावा योगेश ने हमें OnePlus Nord CE 2 5G के लॉन्च को लेकर भी जानकारी दी है। यह फोन हाल ही में OnePlus India की वेबसाइट के सोर्स कोड पर देखा गया था, जो टेस्टिंग से बाहर है और फरवरी में मिड-रेंज ऑफरिंग और ओरिजिनल Nord CE के सक्सेसर के रूप में डेब्यू कर सकता है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 12GB रैम वाला OnePlus 9RT 5G हुआ लॉन्च, देखें इसके एक से बढ़कर एक धाकड़ फीचर्स
OnePlus 10 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus 10 Pro में 6.7-इंच 2K Fluid AMOLED LTPO 2.0 डिसप्ले है जिसमें 120z रिफ्रेश रेट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस और एक पंच-होल कैमरा है। सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल ओआईएस, एक एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, डॉल्बी एटमॉस, हिज-रेस ऑडियो और एक अलर्ट स्लाइडर भी है। इसका साइज 163 × 73.9 × 8.55 मिमी है।
इसके अलावा वनप्लस 10 प्रो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर काम करता है, जिसे 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। साथ ही डिवाइस में 80W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी, 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट है। फोन Android 12 OS को ColorOS 12.1 के साथ चीन में आउट ऑफ द बॉक्स बूट करता है। इसे भी पढ़ें: Vivo X80 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, लॉन्चिंग से पहले जाने सभी खूबियां
वनप्लस 10 प्रो में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 50MP का सेकेंडरी लेंस और 8MP का तीसरा लेंस है। इसमें सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फ्रंट में 32MP का स्नैपर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, वाई-फाई 6E, NFC, ब्लूटूथ 5.2, VoLTE, GPS, VoWiFi और एक USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं।





















