Moto Edge X30 अंडर डिस्प्ले कैमरा एडिशन जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी खूबियां

Join Us icon

Motorola ने पिछले साल अलग अलग प्राइस रेंज में कई स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने बीते दिसंबर महीने महीने में क्वालकॉम के फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 1 SoC के साथ Moto Edge X30 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। इसके साथ ही इसके बाद कंपनी ने अपने G सीरीज के कुछ स्मार्टफोन अलग-अलग मार्केट में लॉन्च कर चुकी है। अब Motorola चीन में Moto Edge X30 स्मार्टफ़ोन का नया वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Moto Edge X30 का नया वेरिएंट अंडर स्क्रीन कैमरा के साथ पेश किा जाएगा। लेनोवो के चीन में मोबाइल बिजनेस के जनरल मैनेजर चेन जिन ने मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की फोटो शेयर कर लॉन्च को टीज किया है।यहां हम आपको Moto Edge X30 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स के बारे में डिटेल में बता रहे हैं।

moto-edge-x30-udc

Moto Edge X30 अंडर स्क्रीन कैमरा वेरिएंट

Motorola जल्द ही Moto Edge X30 स्मार्टफोन का अंडर स्क्रीन कैमरा वेरिएंट लॉन्च करने वाला है। इससे पहले कंपनी ने Moto Edge X30 स्मार्टफोन को पंच होल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के दौरान भी कंपनी ने अंडर डिस्प्ले कैमरा वाले स्मार्टफ़ोन को टीज किया था। मोटोरोला के अपकमिंग अंडर डिस्प्ले कैमरा को लेकर बताया जा रहा है कि यह 60MP फ्रंट कैमरा हो जो डिस्प्ले के अंदर लगा होगा। फोन की दूसरी स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव नहीं होगा।

Moto Edge X30 स्पेसिफिकेशन्स (अंडर डिस्प्ले कैमरा)

मोटोरोला के इस फोन में 6.7-इंच का Full HD+ POLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 2400 × 1080 पिक्सल और ब्राइटनेस 700 निट्स होगी। इसके साथ ही डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz होगा जो HDR10+ सर्टिफिकेशन्स के साथ आएगा। मोटोरोला का यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी और 68W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। यह भी पढ़ें : iPhone SE 5G मॉडल जल्द करेगा एंट्री, लॉन्च डेट और डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स आए सामने

कैमरा की बात करें तो Motorola के प्रीमिमय फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। मोटोरोला का यह फोन Android 12 पर आधारित MyUI 3.0 पर रन करेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में USB Type-C पोर्ट, फिंगरप्रिंट स्कैनर, Bluetooth 5.2, WiFi 802.11a/b/g/n/ac/ax, दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : कंप्यूटर पर भी मिलेगा Google Play Games का मजा, बीटा टेस्टिंग के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन

लेटेस्ट वीडियो : OnePlus 9RT की पहली झलक

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here