
एचटीसी द्वारा इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि 16 मई को कंपनी एचटीसी के फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च करने वाली है। हालांकि कंपनी ने नाम नहीं बताया है लेकिन अब तक मिली लीक से यह स्पष्ट हो चुका है कि कंपनी एचटीसी यू11 को लॉन्च करने वाली है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में लीक के माध्यम से कई जानकारियां चुकी हैं लेकिन आज हम आपके लिए इस फोन का एक्सक्लूसिव रेंडर फोटो और 360 वीडियो लेकर आए हैं। यह एक्सक्लूसिव फोटो और 360 वीडियो 91मोबाइल्स और प्रमुख टिप्सर आॅनलिक्स के माध्यम से पेश किया गया है।
जैसा कि आप तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर बैजल लेस डिसप्ले को देख सकते हैं। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार कंपनी फोन में प्रेसर सेंसेटिव डिसप्ले को पेश कर सकती है। वहीं सैमसंग गैलेक्सी एस 8 की तरह इसमें भी ऐज स्क्रीन को देखा जा सकता है और माना जा रहा है कि कंपनी ऐज सेंस फंक्सनालिटी को पेश कर सकती है जो एचटीसी के सेंस यूआई को ही फीचर होगा। हालांकि हमें यह भी जानकारी मिली है कि एचटीसी यू11 का डिजाइन भी पुराने फोन के मुकाबले काफी अलग होगा। इस फोन में उपर की मोटाई 9.2एमएम हो सकती है जबकि नीचे यह सिर्फ 8-एमएम ही होगा। इस तरह फोन की लंबाई 154एमएम और चौड़ाई 76एमएम देखने को मिल सकती है।
एचटीसी यू11 में आप देख सकते हैं कि फोन के दाईं ओर पावर बौर वॉल्यूम बटन दिया गया है जबकि बायां पैनल पूरी तरह खाली है। वहीं सिम स्लॉट उपरी पैनल में दिया गया है और वहीं आपको इन्फ्रारेडपोर्ट भी दिखाई देगा। निचले पैनच में यूएसबी टाईप सी को देख सकते हैं। हालांकि खास बात यह कही जा सकती है कि इस फोन में एचटीसी यू अल्ट्रा की तरह 3.5 एमएम आॅडियो जैक नहीं मिलेगा।
जहां तक फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो एचटीसी यू11 में आपको 5.5-इंच की क्वॉडएचडी डिसप्ले देखने को मिल सकता है। वहीं फोटोग्राफी के लिए इसमें 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। एचटीसी यू11 में 3.0 क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,000एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है तथा यह फोन एचटीसी यूसोनिक व बूम साउंड तकनीक से लैस होगा।
जल्द ही लॉन्च होगा शाओमी का यह दमादार डिवाइस
बेहतर प्रोसेसिंग के लिए इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। वहीं खबर है कि इस बार एचटीसी यू 11 को 4जीबी रैम के साथ एक 6जीबी रैम वेरिएंट भी हो सकता है। हालांकि इसके बारे में अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं यह फोन 64जीबी और 128जीबी की स्टोरेज देखने को मिल सकती है।


















