
एचटीसी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन यू11 को पेश कर कंपनी को हाईएंड डिवाईसेज़ की दौड़ में आगे रखा था। ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स और ऐज़ सेंस तकनीक जैसे फीचर्स से लैस इस फोन के बाद अब कंपनी इसका एक और वर्ज़न पेश करने की तैयारी में हैं। एचटीसी की ओर से यू11 लाइफ स्मार्टफोन अंर्तराष्ट्रीय बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, जो एंडरॉयड वन पर आधारित होगा।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 रिव्यू: ग्रेट नोट और कैमरे की बराबरी करना है मुश्किल
टिप्सटर ट्वीटर हैंडल से एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी शेयर की गई है जिसमें फोन की स्पेसिफिकेशन्स लीक की गई है। लीक में बताया गया है कि एचटीसी का यह फोन एंडरॉयड वन प्रोग्राम पर आधारित होगा। एंडरॉयड वन बेस्ड होने के चलते यह फोन एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो के साथ ही बाजार में लॉन्च होगा और तकरीबन दो साल तक एंडरॉयड के हर नए वर्ज़न पर अपडेट हो सकेगा।
U11 Life (AndroidOne program)
SD630
RAM/ROM 3/32gb or 4/64gb
5.2' 1080p
Cameras 16/16mp
Battery 2600mah
Edge Sense, USonic
IP67
Android O— LlabTooFeR (@LlabTooFeR) October 3, 2017
एचटीसी यू11 लाइफ को इस लीक में एसडी630 मॉडल नंबर पर बताया गया है। इस लीक के अनुसार कंपनी अपने नए फोन को दो वेरिएंट में पेश करेगी, जिनमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी होगा। वहीं डिस्पले की बात करें तो इसमें 1080पिक्सल वाली 5.2-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है।
इस लीक में हालांकि फोन के प्रोसेसर का खुलासा नहीं किया गया है लेकिन पहले सामनें आई जानकारी के मुताबिक यू11 लाइफ क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 630 पर रन करेगा। वहीं इस फोन को आईपी67 सर्टिफाईड बताया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर 16-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते
एचटीसी यू11 की ही तरह यह फोन भी ऐज़ सेंस तकनीक पर पेश किया जाएगा तथा इसके साथ ही फोन में यूसोनिक फीचर भी शामिल होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,600एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। एचटीसी की ओर से हालांकि इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी का यह फोन मीड बजट में लॉन्च किया जाएगा।




















