
Xiaomi जल्द ही एंट्री लेवल में नया स्मार्टफ़ोन लॉन्च कर सकता है। रेडमी का यह स्मार्टफोन Redmi 10A के नाम से एंट्री कर सकता है। Redmi 10A स्मार्टफोन कंपनी के पिछले साल के Redmi 9A का सक्सेसर है। Redmi 10A स्मार्टफोन स्मार्टफ़ोन को गीकबेंच में मॉडल नंबर Redmi 220233L2C के साथ लिस्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफ़ोन मॉडल नंबर Redmi 220233L2C के साथ लिस्ट किया गया है। डाटाबेस की लिस्टिंग में रेडमी के इस फ़ोन को एंट्री लेवल स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया गया है।
इसके साथ ही Redmi 10A स्मार्टफ़ोन का ग्लोबल वेरिएंट्स मॉडल नंबर 220233L2G के साथ FCC सर्टिफिकेशन्स में लिस्ट किया गया है। इस स्मार्टफ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फ़ोन में 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है जिसमें 2MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रेडमी का यह फ़ोन MIUI 12.5 पर रन करेगा। रेडमी का यह स्मार्टफ़ोन चार कॉन्फ्रीगेशन 2GB + 32GB, 3GB + 32GB, 3GB + 64GB और 4GB + 128GB में पेश किया जाएगा। इस फ़ोन में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और 2.4GHz WiFi सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है।
Redmi 10A स्मार्टफ़ोन की परफॉर्मेंस
रेडमी का मॉडल नंबर 220233L2C वाला स्मार्टफोन गीकबेंच 4 टेस्ट में सिंगल कोर राउंड में 787 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। वहीं मल्टी कोर टेस्ट में इस फोन ने 3710 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है। इस फोन में ओक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा। संभव है कि यह MediaTek का Helio G25 प्रोसेसर होगा।
MediaTek Helio G25 प्रोसेसर काफी पुराना है। इससे पहले यह Redmi 9A और Redmi 9i स्मार्टफोन में यह चिपसेट दिया गया था। बेंचमार्क प्लेटफॉर्म में यह स्मार्टफोन 4GB रैम के साथ पेश किया जा सकता है। रेडमी का अपकमिंग एंट्री लेवल स्मार्टफोन Android 11 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Redmi Note 11S स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, कीमत और वेरिएंट्स हुई लीक
रेडमी के एंट्री लेवल स्मार्टफोन में HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh या 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 10W की फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo Y75 5G भारत में 50MP कैमरा, Dimensity 700 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
News Source – My Smart Price





















