OnePlus 10 Pro ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के साथ आ रहा है इंडिया, मार्च की इस तारीख को होगा भारत में लॉन्च

Join Us icon

OnePlus कंपनी कल यानी 17 फरवरी को भारत में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 2 5G लॉन्च करने वाली है। यह फोन मिडरेंज में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन के बाजार में आने से पहले अब खबर आ रही है कि वनप्लस का फ्लैगशिप फोन OnePlus 10 Pro भी बेहद जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है और कंपनी वनप्लस 10 प्रो 5जी फोन को अगले महीने की 15 मार्च या फिर 16 मार्च को इंडिया में लॉन्च कर देगी।

OnePlus 10 Pro India Launch

91मोबाइल्स को खबर मिली है ​कि वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन अगले महीने भारतीय बाजार में उतार​ दिया जाएगा। यह फोन मार्च की 15 या 16 तारीख को इंडिया में लॉन्च होगा और उसके तुरंत बाद शॉपिंग साइट अमेज़न पर आयोजित होने वाली ‘होली सेल’ में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। OnePlus 10 Pro को मार्च के तीसरे सप्ताह में खरीदा जा सकेगा। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी बेहद जल्द इस फोन को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीज़ करना शुरू कर देगी और फिर फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी जाएगी।

OnePlus 10 Pro india launch date might be 15 march 16 know specifications price

OnePlus 10 Pro Specification

वनप्लस 10 प्रो स्मार्टफोन चीन में 6.7 इंच की 2के फ्ल्यूड एमोलेड पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च हुआ है 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश और 480हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करती है। फोन इन​-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस से प्रोटेक्टेड है। यह मोबाइल एंडरॉयड 12 आधारित कलरओएस 12.1 के साथ क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 चिपसेट पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 12GB LPDDR5 RAM और 256GB UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 और Galaxy S22 Ultra स्मार्टफोन के भारत में लॉन्च से पहले जानें क्या होंगी कीमत

OnePlus 10 Pro को hasselblad lens से लैस किया गया है। फोटोग्राफी के लिए यह मोबाइल फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस और 8 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OnePlus 10 Pro india launch date might be 15 march 16 know specifications price

Oneplus 10 Pro को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा ​गया है जो 80W SuperVOOC fast charging तकनीक के साथ ही 50W AirVOOC wireless charging और रिवर्स चार्जिंग तकनीक भी सपोर्ट करती है। उम्मीद है कि इंडिया में भी यह वनप्लस स्मार्टफोन इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल फिलहाल कंपनी की ओर से फोन की लॉन्च डेट घोषित किए जाने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here