Video : वनप्लस का सबसे महंगा OnePlus 10 Pro बेंड टेस्ट में हुआ फेल, प्रीमियम स्मार्टफोन के हो गए दो टुकड़े

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन बेंड टेस्ट में टूट जाता है। हैरानी की बात है कि यह फोन मैटल फ्रेम, फ्रंट में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास और बैक में फॉरेस्ट ग्लास प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है।

Join Us icon

वनप्लस ने चीन में अपना फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro को लॉन्च कर चुकी है। वनप्लस के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में एंट्री करेगा। हालांकि वनप्लस ने फिलहाल इस स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च को लेकर जानकारी नहीं दी है। वनप्लस के फ़्लैगशिप OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन के ग्लोबल लॉन्च से पहले एक चौंकाने वाली बात सामने आई है। वनप्लस का यह फ़ोन बेंड टेस्ट में फेल हो गया है।

OnePlus 10 Pro Bend Test

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन प्रीमिमय फॉरेस्ट ग्लास और मैटल फ्रेम के साथ पेश किया गया है। प्रीमिमय बिल्ड क्वालिटी वाला यह स्मार्टफोन एक बेंड टेस्ट में फेल हो गया है। यह वीडियो यूट्यूब चैनल जैरीरिगएवरीथिंग (JerryRIgEverything) का है। वनप्लस का यह प्रीमिमय स्मार्टफोन बेंड टेस्ट में पूरी तरह से डिस्ट्रॉय हो जाता है। हैरानी की बात यह कि यह फोन Corning Gorilla Glass Victus डिस्प्ले प्रोटेक्शन और फॉरेस्टेड ग्लास बैक के साथ आता है। यूट्यूबर ने जैसे ही थोड़ा-सा प्रेशर बैक पैनल में लगाया तो फोन बेंड होने लगता है।

यूट्यूबर यही नहीं रुकता है। वह OnePlus 10 Pro स्मार्टफ़ोन जैसे ही दूसरे ओर से थोड़ा और प्रेशर लगाता है तो यह स्मार्टफ़ोन अचानक टूट जाता है। हालांकि यह सब एक्सट्रीम प्रेशर टेस्ट के दौरान होता है। यानी यह फ़ोन डे टू डे इस्तेमाल के दौरान किसी तरह से डैमेज नहीं होगा।

OnePlus 10 Pro स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में 6.7-इंच का QHD+ AMOLED पैनल दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 3,216 × 1,440 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 1,300 निट्स है। वनप्लस का फ्लैगशिप OnePlus 10 Pro को Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यह फोन 12GB तक की रैम और 512GB तक की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का यह फ़ोन Android 12 पर आधारित ColorOS 12.1 पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 Pro दमदार स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी शुरू, Galaxy S22 और अपकमिंग OnePlus 10 Pro से होगा मुकाबला

OnePlus 10 Pro

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 8MP टेलीफोटो लेंस दिया गया है। फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो फोन में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वनप्लस के इस फोन में 5,000mAh की बैटरी, 80W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इस फोन में NFC, Bluetooth 5.2 और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज की भारत में प्री-बुकिंग आज शाम 6 बजे से, कैशबैक के साथ मिलेंगे कई धमाकेदार ऑफर्स

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here