
नोकिया 3310 के विश्वास और रोमांच को एक बार फिर भारतीय यूजर महसूस करने वाले है। नोकिया 3310 के स्नैक गेम का आप एक बार फिर लुफ्त उठाने वाले है। मजबूत बॉडी और लंबे समय तक साथ निभाने वाली नोकिया 3310 की बैटरी का विश्वास भारतीय एक बार पाने वाले हैं। नोकिया लवर्स के लिए कंपनी ने आखिरकार भारत में अपना लेजेंड फोन नोकिया 3310 भारत में लॉन्च कर दिया है।
मोटो सी और मोटो सी प्लस लॉन्च, 8-एमपी कैमरा और 4,000 एमएएच बैटरी सपोर्ट
इस बार न सिर्फ इस नोकिया 3310 का रंग रूप बदला हुआ है बल्कि यह आधुनिक फीचर्स के साथ स्मार्टफोन की शक्ल में सामनें आया है। एचएमडी ग्लोबल ने आधिकारिक घोषणा कर दी है कि नया नोकिया 3310 इस 18 मई से भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। और देश में इस फोन की कीमत होगी महज़ 3,310 रुपये।

नोकिया 3310 को आॅनलाईन के साथ ही आॅफलाईन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकेगा। यह फोन ग्लास फिनिश के साथ येलो और वार्म रेड कलर में तथा मैट फिनिश के साथ डार्क ब्लू व ग्रे वेरिएंट कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ भी उपलब्ध है।
नोकिया 3310 की बात करें तो इसमें 2.4-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसे एस30 सीरीज़ आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 2-मेगापिक्सल का कैमरा भी दिया गया है। नए नोकिया 3310 में आप इंटरनेट का उपयोग भी कर सकते हैं और इसके लिए इसमें ओपेरा ब्राउजर भी दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 3.0, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम जैक भी मौजूद है। इस नोकिया 3310 में आप एफएम रेडियो व एमपी3 का आंनद भी उठा सकते हैं। आपकी फोटोज़, वीडियो व गानों को सहेज़कर रखने के लिए इसमें 32जीबी की कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के बारे में आई नई जानकारी, 6.3-इंच स्क्रीन के साथ होगा डुअल रियर कैमरा
फ़ोन की बैटरी की बात की जाए तो कंपनी के दावेनुसार यह लगभग 22 घंटे का टॉकटाइम देने में सक्षम है, जो पुराने फोन की अपेक्षा दस गुणा ज्यादा है। वहीं कहा गया है कि इस फोन का स्टैंडबाय टाइम लगभग 25.3 दिन का है। और अंत में एक सवाल हमारा भी, जब इस ब्यूटीफुल, कलरफुल नोकिया 3310 में वहीं पुरानी आइकॉनिक नोकिया की रिंगटोन बजेगी तो क्या आपको भी अपने पुराने दिन याद आएंगे..??

















