OnePlus ने भारत में लॉन्च किया 43 इंच 4K स्मार्ट टीवी, जानें कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus 43-इंच Y1S Pro स्मार्ट टीवी को भारत में 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है।

Join Us icon

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट 4K TV लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में OnePlus 43-इंच Y1S Pro स्मार्ट TV लॉन्च किया है। इस टीवी में 4K UHD स्क्रीन दिया गया है। वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की खूबियों की बात करें तो इसमें Android TV OS, Dolby Atmos स्पीकर जैसे फीचर दिए गए हैं। OnePlus इससे पहले भारत में अपने कई 32-इंच HD TV से लेकर प्रीमियम 4K TV लॉन्च कर चुका है।

वनप्लस ने हाल ही में कंपनी के OnePlus Y1S सीरीज के चार नए स्मार्ट टीवी लॉन्च किए हैं। इन में दो 32-इंच स्मार्ट टीवी और दो 43-इंच स्मार्ट टीवी हैं। इसके साथ ही कंपनी के पोर्टफोलियो में 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के 4K स्मार्ट टीवी भी मौजूद हैं।

OnePlus 43-इंच Y1S Pro स्मार्ट टीवी की क़ीमत

OnePlus 43-इंच Y1S Pro स्मार्ट टीवी को भारत में 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वनप्लस के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी की भारत में सेल अमेजन और कंपनी की वेबसाइट पर 11 अप्रैल से शुरू होगी।

OnePlus 43 inch 4K Smart TV launched in India at Rs 29999

OnePlus 43-इंच Y1S Pro : फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि वनप्लस का यह TV 43-इंच स्क्रीन के साथ आता है। वनप्लस के इस टीवी के स्क्रीन का रेजलूशन 3840 x 2160 पिक्सल है। यह टीवी HDR10+, HDR10, और HLG फॉर्मेट सपोर्ट करता है। OnePlus ने टीवी के डिस्प्ले क्वालिटी को ऑप्टिमाइज करने के लिए Gamma Engine का सपोर्ट एड किया है। इस टीवी में MEMC (Motion Estimation, Motion Compensation), डायनेमिक कॉन्ट्रास्ट, कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन जैसे फ़ीचर्स मिलते हैं।

वनप्लस के इस लेटेस्ट टीवी में 24W स्पीकर सेटअप मिलता है, जो Dolby ऑडियो सपोर्ट करता है। OnePlus 43-Inch Y1S Pro स्मार्ट टीवी Android TV 10 OS पर रन करता है। वनप्लस का यह टीवी Google Play Store और Play Services के साथ साथ Chromecast और Google Assistant सपोर्ट करता है। वनप्लस का यह टीवी एंड्रॉयड पर आधारित OxygenPlay 2.0 कस्टम स्किन पर रन करता है।

OnePlus 43 inch 4K Smart TV launched in India at Rs 29999

 

OnePlus का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी 64-बिट प्रोसेसर और 2GB की रैम और 8GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वनप्लस का 43-इंच 4K TV को कंपनी ने बैजल लेस डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इस टीवी में दो USB 2.0, तीन HDMI 2.1 (एक eARC), 1 RJ45, 1 RF, AV इनपुट, और एक ऑप्टिकल पोर्ट के साथ पेश किया गया है। इस टीवी में कंपनी ने किड्स मोड भी दिया है। इसके साथ ही यह स्मार्ट टीवी डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5,0 का सपोर्ट दिया गया है।  यह भी पढ़ें : Xiaomi MIX 5 स्मार्टफोन नहीं होगा लॉन्च, कंपनी का पूरा फोकस Xiaomi MIX FOLD 2 पर, जानें क्या होगा इसमें सबसे खास

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here