28 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होगा नया OnePlus स्मार्टफोन! साथ आ सकता है सस्ता वाला OnePlus Nord Buds

Join Us icon

फ्लैगशिप कीलर नाम से मशहूर टेक ब्रांड OnePlus उन स्मार्टफोन निर्माताओं में से एक है जो चुनिंदा मोबाइल फोंस के दमपर ही तगड़ी फैन फालोइंग बना लेते हैं। Apple भी साल में गिने-चुने फोन लेकर आता है और पूरे बाजार पर छा जाता है। ऐसी की कुछ स्ट्रेटजी वनप्लस की भी देखी गई थी जिसमें सीमित स्मार्टफोन को लॉन्च करके ही लाखों मोबाइल यूजर्स को अपना फैन बना लिया था। हालांकि समय के साथ भारतीय बाजार में विस्तार की योजना के साथ यह कंपनी लोवर मिडबजट में भी उतर आई तथा अपने पोर्टफोलियो में विस्तार कर लिया। इसी कड़ी में अब OnePlus कंपनी आने वाली 28 अप्रैल को भी इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। चर्चा है कि इस दिन दो मोबाइल फोन OnePlus 10R और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G भारतीय बाजार में एंट्री लेंगे।

OnePlus ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और वेबसाइट के जरिये खुलासा कर दिया है कि कंपनी आने वाली 28 अप्रैल को इंडिया में नए लॉन्च ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। यह ईवेंट 28 अप्रैल की शाम 7 बजे शुरू होगा जिसका सीधे प्रसारण कंपनी के सोशल प्लेटफॉर्म तथा यूट्यूब चैनल पर लाईव दिखाया जाएगा। कंपनी ने हालांकि इस दिन लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन टेक जगत में चर्चा है कि 28 अप्रैल को इंडिया में OnePlus 10R और OnePlus Nord CE 2 Lite 5G फोन तथा OnePlus Nord Buds लॉन्च होंगे।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G

वनप्लस नोर्ड सीई 2 लाइट 5जी फोन को हाल ही में इंडियन सर्टिफिकेशन्स वेबसाइट BIS पर देखा गया था, जिसके बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मोबाइल फोन जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री लेगा। इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी और हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह भी पढ़ें : OnePlus Ace स्मार्टफोन Geekbench पर हुआ लिस्ट, MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर और 150W फास्ट चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया जा सकता है जो आक्सिजन ओएस के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया जा सकता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट डुअल मोड 5जी सपोर्ट करता है तथा फोन में मौजूद सभी सिम स्लॉट्स में 5जी को चलाया जा सकता है। भारतीय बाजार में यह मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

28 April OnePlus Nord CE 2 Lite 5G phone india launch event

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में क्वॉड रियर कैमरा दिया जा सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह मोबाइन फोन 4,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च होगा जो 33वॉट फास्ट चार्जिग तकनीक के साथ काम करेगा। फोन की पुख्ता स्पेसिफेकशन्स के लिए 28 अप्रैल का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here