
Motorola के बारे में बताया जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपने Razr-सीरीज का क्लैमसेल फोन को लॉन्च करने वाली है। Motorola का अपकमिंग Raar स्मार्टफ़ोन का कोडनेम Maven है, जिसे मार्केट में Motorola Razr 3 स्मार्टफ़ोन के नाम से पेश किया जा सकता है। 91moblies ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन की फोटो शेयर की हैं। इन इमेज से मोटोरोला के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिलती है।
अपकमिंग Motorola Razr (Maven) के डिजाइन की बात करें तो यह Samsung Galaxy Z Flip 3 की तरह होगा। मोटोरोला का यह स्मार्टफोन बॉक्सी और स्क्वायरिश अपील के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही अपकिंग रेजर स्मार्टफोन में पिछले साल के Motorola Razr 3 की तरह चिन नहीं होगी। इसके साथ ही फोन में साइड में दिए पावर बटन में फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा।

मोटोरोला के अपकमिंग स्मार्टफोन के बैक साइड में डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। फोन में अपचर्र f/1.8 है। इस फोन में 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है।

Motorola Maven स्मार्टफोन को Snapdragon 8 Gen 1 चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन का एक और वेरिएंट अपकमिंग Snapdragon 8 Gen 1 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन 8 GB / 12 GB RAM और 256 GB / 512 GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : iQOO Neo 6 SE 5G स्मार्टफोन Snapdragon 870 प्रोसेसर और 64MP कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, जानें क्या है कीमत
लीक रिपोर्ट्स की माने तो फोन में Full HD+ फोल्डेबल स्क्रीन दिया जाएगा। हालांकि इस डिस्प्ले के स्क्रीन साइज को लेकर फिलहाल जानकारी सामने नहीं आी है। इसके साथ ही फोन की बैटरी को लेकर भी जानकारी नहीं है। मोटोरोला के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को Quartz Black (ब्लैक) और Tranquil Blue (ब्लू) कलर में पेश किया जा सकता है। मोटोरोला का यह फोन चीन में जुलाई या अगस्त महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Vivo Y75 4G स्मार्टफोन भारत में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च





















