
Motorola Edge 30 स्मार्टफोन को आखिरकार कंपनी ने इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। मोटोरोला के इस स्मार्टफोन का भारत में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। कंपनी का यह स्मार्टफोन फिलहाल दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है। मोटोरोला एज 30 स्मार्टफोन को हाई रिफ्रेश रेट वाले pOLED डिस्प्ले और मिड रेंज क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। यहां हम आपको Motorola Edge 30 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत और सेल ऑफर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Motorola Edge 30 स्पेसिफिकेशन्स
- 6.5-इंच FHD+ OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट
- Qualcomm Snapdragon 778G+ प्रोसेसर
- 8GB और 6GB रैम, 128GB स्टोरेज
- Android 12
- 4,020mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग
- 50MP + 50MP + 2MP ट्रिपल रियर कैमरा
- 32MP सेल्फी कैमरा
Motorola Edge 30 डिजाइन और डिस्प्ले
Motorola Edge 30 स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह स्लीक और काफी स्लिम है। इस फोन की मोटाई मात्र 6.79mm (कैमरा बंप को छोड़कर) है। इसके साथ ही फोन का वजन 155g है। मोटोरोला का दावा है कि यह दुनिया का सबसे पतला 5G स्मार्टफोन है।
इस फोन के फ्रंट में फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसमें सेल्फी कैमरा केलिए पंच होल कटआउट है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और मोटोरोला का लोगो दिया गया है। यह फोन फ्लैट एज के डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन के बॉट में स्पीकर ग्रिल और चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में 6.5-इंच का pOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 2400 x 1080 पिक्सल (FHD+) और रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में पंच होल कटआउट दिया गया है। इस फोन की डिस्प्ले DCI-P3 कलर गौमट और HDR10+ कंटेंट प्लेबैक ऑफ़र करता है।
Motorola Edge 30 कैमरा
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के आता है। प्राइमरी कैमरा के साथ 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया है जो ऑटोफोकस और मैक्रो शॉट फीचर के साथ आता है। फोन में तीसरा रियर कैमरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। मोटोरोला के इस पोन में 32MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 30 परफॉर्मेंस, बैटरी और अन्य
मोटोरोला का लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 778G Plus SoC के साथ पेश किया गया है जो कि Android 12 पर रन करता है। मोटोरोला के इस फोन में 4,020mAh की बैटरी दी गई है जो 33W फ़ास्ट चार्ज सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए Motorola Edge 30 स्मार्टफोन में डुअल सिम कार्ड स्लॉट, sub-6GHz 5G, WiFi 6E, Bluetooth 5.2, GNSS, NFC, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। मोटोरोला के इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और MicroSD कार्ड स्लॉट नहीं दिया गया है।
Motorola Edge 30 की कीमत और उपलब्धता

Motorola Edge 30 स्मार्टफोन को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस फोन का पहला वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 29,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Google I/O 2022 : Pixel 6a स्मार्टफोन लॉन्च भारत में जल्द करेगा एंट्री, Pixel 7 और Android 13 भी किया टीज
मोटोरोला का यह स्मार्टफ़ोन औरौरा ग्रीन या मेटें ग्रे कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। मोटोरोला का यह फ़ोन 19 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर यूजर्स को 2,000 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। मोटोरोला का यह फ़ोन Flipkart, Reliance Digital, और प्रमुख रिटेल स्टोर से ख़रीदा जा सकता है।यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Z Flip 4 का डिजाइन हुआ लीक, जानें सैमसंग के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की खास बातें









