20,000 रुपये से कम में खरीदें Xiaomi का ताकतवर 5G स्मार्टफोन, खूबियां ऐसी हर कोई हो जाए दीवाना

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन पर 4500 रुपये के बैंक डिस्काउंट और 5000 रुपये का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।

Join Us icon

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर धमाकेदार डिस्काउंट के साथ ख़रीदा जा सकता है। शाओमी का यह स्मार्टफ़ोन अपने शानदार लुक्स और डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। यह फ़ोन हल्का और स्लिम डिज़ाइन के साथ आता है। Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को कंपनी क्वालकॉम के 5G प्रोसेसर के साथ आता है जो दमदार परफ़ॉर्मेंस ऑफ़र करता है। शाओमी के इस फ़ोन पर कंपनी फ़िलहाल ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड पर EMI पेमेंट पर 4500 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही फोन पर एक्ट्रा एक्सचेंज ऑफ़र भी दिया जा रहा है। यहां हम आपको Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे डिस्काउंट के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।

Xiaomi 11 Lite NE 5G ऑफर्स

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफ़र की बात करें तो ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर EMI पेमेंट पर 4500 रुपये का डिस्काउंट और फ़ुल पेमेंट पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन को EMI पेमेंट पर मात्र 22,499 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। अगर आपका पुराना फ़ोन ठीक-ठाक कंडीशन में है और इसे एक्सचेंज करना चाहते हैं तो आपको 5000 रुपये एडिशनल डिस्काउंट मिलेगा। अगर आपके पुराने फ़ोन की क़ीमत 2500 रुपये लगती है तो इस शानदार फ़ोन को 20,000 से कम में ख़रीद सकते हैं। हालाँकि बैंक डिस्काउंट के साथ आपको एक्सचेंज डिस्काउंट वाली डील नहीं मिलेगी। आप दोनों में से एक डील का ही बेनिफिट ले पाएंगे।

Xiaomi 11 lite NE 5G

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 26,999 रुपये की क़ीमत में पेश किया गया है। इसके साथ ही फ़ोन का दूसरा वेरिएंट 8GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ 28,999 रुपये की क़ीमत में आता है। शाओमी का यह फ़ोन – टस्कनी कोरल, डायमंड डैजल, जैज़ ब्लू और विनायक ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 11 Lite NE 5G Specs

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन को स्लिम डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसकी मोटाई महज 6.81mm और वजन 158 ग्राम है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP का टेलीमैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। शाओमी के इस फोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन में 6.55-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया है, जिसका रेजलूशन 2,400 X 1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 90Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। यह डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन, DCI-P3 कलर गौमट, Dolby Vision, HDR10+ सपोर्ट करती है। इसके साथ ही सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। यह भी पढ़ें : Tecno ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन POP 6, मिलेगा बड़ा डिस्प्ले और दमदार बैटरी, जानें कीमत

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन में 4,250mAh की बैटरी दी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में Qualcomm Snapdragon 778G प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Adreno 670 GPU दिया गया है। कनेक्टिविटी फ़ीचर्स की बात करें तो फ़ोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.2, GPS, NFC दिया गया है। यह फ़ोन 5G के 12 बैंड सपोर्ट करता है।

xiaomi-11-lite-ne-5g-india-launch

Xiaomi 11 Lite NE 5G स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर और USB Type-C पोर्ट चार्जिंग और डाटा सिंक ऑप्शन दिया गया है। शाओमी का यह फोन Android 11 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि वह इस फोन तीन साल तक एंड्रॉडय अपडेट और चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफ़र करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here