Xiaomi के प्रीमियम स्मार्टफोन Mi 11X Pro की कीमत में भारी कटौती, सस्ते में मिलेंगे धांसू फीचर

Mi 11X Pro स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 888 5G प्रोसेसर और 108MP ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

Join Us icon

Xiaomi Mi 11X Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। शाओमी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में 39,999 रुपये की कीमत पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन में टॉप एंड स्पेक्स जैसे Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, 108MP प्राइमरी कैमरा और 4520mAh की बैटरी दी गई है। अब शाओमी के इस स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी भारी कटौती है। शाओमी का यह फोन अब अमेजन पर 30 हजार रुपये से कम की कीमत में खरीदा जा सकता है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

कीमत में कटौती के साथ-साथ शाओमी के इस स्मार्टफोन पर अमेजन में 23,500 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और SBI कार्ड ऑफर मिल रहा है। यहां हम आपको शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 11X Pro की कीमत के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Mi 11X Pro डील प्राइस इन इंडिया

Xiaomi Mi 11X Pro 5G

Xiaomi Mi 11X Pro स्मार्टफोन को भारत में 39,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। यह कीमत फोन के 8GB+128GB मॉडल की है। वहीं फोन का दूसरा मॉडल 12GB+256GB स्टोरेज के साथ 41,999 रुपये की कीमत में आता है। हालांकि अमेजन में फ़िलहाल इस स्मार्टफ़ोन के बेस वेरिएंट 29,999 रुपये में लिस्ट है।

इसके साथ ही इस फोन पर अमेजन SBI कार्ड पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। ऐसे में SBI कार्ड के साथ शाओमी का यह फोन 28,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं यूजर्स पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज और भी बेनिफिट ले सकते हैं।

Mi 11X Pro: ख़रीदना कितना सही फैसला?

Xiaomi Mi 11X Pro स्मार्टफोन को 28,999 रुपये की कीमत में खरीदना बेस्ट डील हो सकता है। शाओमी के इस फोन के कई स्पेसिफिकेशन्स 2022 में आउटडेट लगते हैं लेकिन इसके बावजूद है बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इस फोन में क्वालकॉम का Snapdragon 888 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 4520mAh की बैटरी मिलती है। इस फोन में शाओमी ने 120Hz AMOLED E4 डिस्प्ले और 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Xiaomi Mi 11X Pro 5G

Mi 11X Pro स्पेसिफिकेशन्स

Mi 11X Pro स्मार्टफोन में 6.67-इंच का E4 AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। शाओमी के इस फोन में Qualcomm Snapdragon 888 5G प्रोसेसर दिया गया है। Xiaomi का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 कस्टम स्किन पर रन करता है। कनेक्टिविटी के लिए फ़ोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर 4,520mAh की बैटरी और 33W फ़ास्ट चार्जिंग दी गई है। Mi 11X Pro स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 108MP Samsung HM2 प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इस फोन में 20MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here