
साल की शुरूआत में टेक कंपनी असूस ने सीईएस इवेंट के दौरान गूगल आॅग्यूमेंटेड टैंगो सपोर्ट वाला स्मार्टफोन ज़ेनफोन एआर प्रदर्शित किया था। 8जीबी रैम से लैस यह फोन अपनी पहली लुक के साथ ही चर्चा में छा गया था। वहीं अब प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक ज़ेनफोन एआर 14 जून को पहली बार वैश्विक स्तर पर लॉन्च होने जा रहा है। फोन के लॉन्च की शुरूआत ताईवान से हो रही है जिसके बाद अगस्त माह तक यह भारतीय बाजार में दस्तक देगा।
22 जून को भारत में लॉन्च होगा वनप्लस 5
असूस ज़ेनफोन एआर को विश्व का पहला ऐसा फोन माना जा रहा है जिसे 8जीबी रैम के साथ गूगल टैंगो और डेड्रीम रेडी पर पेश किया जाएगा। इस फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह फोन 5.7-इंच की क्यूएचडी सुपरएमोलेड स्क्रीन से लैस होगा तथा एंडरॉयड नुगट के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर कार्य करेगा।

फोन में 8जीबी रैम के साथ 256जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसके रियर पैनल पर 23-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स318 सेंसर तथा फ्रंट पैनल पर 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें 3,300एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।
व्हाट्सऐप ने जारी किए बेहद ही एंडवांस तीन नए फीचर्स, जो है बड़ें इन्ट्रस्टिंग
भारत में इस फोन को लेकर हालांकि अभी तक कोई पुख्ता जानकारी हासिल नहीं हुई है और न ही अभी इस बात पर मुहर लगाई जा सकती है कि ज़ेनफोन एआर समान फीचर व स्पेसिफिकेशन्स से लैस होकर ही देश के बाजार में कदम रखेगा। लेकिन अगर ऐसा होता है तो यह फोन एप्पल, सैमसंग, शाओमी व वनप्लस5 के लिए कड़ी टक्कर साबित होगा।


















