ASUS Vivobook की नई लैपटॉप सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सभी मॉडल्स की डिटेल

Join Us icon

ASUS ने भारत में अपनी नई Vivobook लैपटॉप सीरीज लॉन्च की है। कंपनी ने Intel, AMD और Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर वाले कुल सात लैपटॉप मॉडल पेश किए हैं। नई लाइनअप में क्लैमशेल और 360-डिग्री कन्वर्टिबल लैपटॉप शामिल हैं। इसके साथ कंपनी ने ASUS Wireless Silent Mouse MW103 भी पेश किया है। इनमें से पांच लैपटॉप की सेल 17 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जबकि Snapdragon प्रोसेसर वाले Vivobook S14 और S16 मॉडल अक्टूबर में उपलब्ध होंगे। आइए, आगे सभी की डिटेल्स जानते हैं।

ASUS Vivobook नए लैपटॉप की कीमत

नई सीरीज में ASUS Vivobook 16 सबसे कम कीमत वाला मॉडल है। जिसकी कीमत 89,990 रुपये रखी गई है। वहीं, Vivobook 14 Flip इस लाइनअप का सबसे महंगा मॉडल है। इसकी कीमत 1,79,990 रुपये है।

सभी मॉडल्स की कीमत:

  • ASUS Vivobook S14 (S5452MA): 1,18,990 रुपये
  • ASUS Vivobook S16 (S5652MA): 1,21,990 रुपये
  • ASUS Vivobook 14 Flip (TP3407AA): 1,79,990 रुपये
  • ASUS Vivobook S14 Flip (TP5408QA): 1,09,990 रुपये
  • ASUS Vivobook 16 (X1652XA): 89,990 रुपये
  • ASUS Wireless Silent Mouse MW103: 649 रुपये

कंपनी की ओर से सीमित समय के लिए लॉन्च ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके तहत 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी और 3 साल की एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन मिलेगा। जिसकी कीमत 5,599 रुपये है। यह सिर्फ 99 रुपये में ली जा सकती है। इसके अलावा ASUS Easy Pay के जरिए नो-कॉस्ट EMI और लो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दे रही है।

ASUS Vivobook S14 और S16

Vivobook S14 (S5452MA) और Vivobook S16 (S5652MA) को Intel Core 7 Series 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। इनमें 17 TOPS वाला NPU मिलता है। जो ऑन-डिवाइस AI फीचर्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। दोनों लैपटॉप में ऑल-मेटल बॉडी और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी दी गई है।

Vivobook S14 में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला FHD+ IPS डिस्प्ले है। जो 100 प्रतिशत sRGB कलर गैमट सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार S14 में 20 घंटे से ज्यादा और S16 में 15 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ मिलती है। दोनों मॉडल्स के साथ Microsoft Office Home 2024 और 1 साल का Microsoft 365 Basic सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जिसमें 100GB क्लाउड स्टोरेज शामिल है।

ASUS Vivobook 14 Flip

Vivobook 14 Flip (TP3407AA) में 360-डिग्री कन्वर्टिबल डिजाइन दिया गया है। इसमें ऑल-मेटल बॉडी के साथ FHD+ ASUS OLED टचस्क्रीन मिलती है। जो स्टायलस इनपुट को सपोर्ट करती है। लैपटॉप में Intel Core Ultra 7 Series 3 355 प्रोसेसर और 49 TOPS NPU दिया गया है।

कंपनी के अनुसार इसकी बैटरी लाइफ 38 घंटे तक है। कनेक्टिविटी के लिए Thunderbolt 4 और माइक्रोएसडी कार्ड रीडर दिया गया है। इसमें TPM 2.0 और वेबकैम शील्ड के साथ AI कैमरा भी मिलता है।

ASUS Vivobook S14 Flip

Vivobook S14 Flip (TP5408QA) भी 360-डिग्री कन्वर्टिबल लैपटॉप है। इसमें FHD+ ASUS OLED टचस्क्रीन और स्टायलस सपोर्ट मिलता है। यह Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर से लैस है। जिसमें 45 TOPS NPU दिया गया है।

लैपटॉप 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी, AI FHD IR कैमरा, TPM 2.0 और दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट मिलते हैं। इसके अलावा HDMI 2.1 भी दिया गया है।

ASUS Vivobook 16

Vivobook 16 (X1652XA) नई लाइनअप का एंट्री-लेवल मॉडल है। इसमें AMD Ryzen 7 7840HS प्रोसेसर के साथ 10 TOPS AI एक्सीलरेशन मिलता है। लैपटॉप में 16:10 आस्पेक्ट रेशियो वाला FHD+ IPS डिस्प्ले है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89 प्रतिशत है।

वीडियो कॉल के लिए FHD AI कैमरा दिया गया है। जो फेस रिकग्निशन सपोर्ट करता है। इसमें Microsoft के प्रोडक्टिविटी टूल्स और 100GB क्लाउड स्टोरेज भी शामिल है।

अक्टूबर में आएंगे Snapdragon वाले Vivobook S14 और S16

ASUS अक्टूबर 2026 में Vivobook S14 (S5408QA) और Vivobook S16 (S5608QA) को भारत में लॉन्च करेगा। दोनों मॉडल Qualcomm Snapdragon X प्रोसेसर और 45 TOPS NPU के साथ सेल होंगे। कंपनी के अनुसार इनमें 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ और Type-C फास्ट चार्जिंग मिलेगी।

Vivobook S16 में FHD+ ASUS OLED डिस्प्ले मिलेगा। जबकि S14 में 16:10 FHD+ IPS डिस्प्ले दिया जाएगा। इन दोनों मॉडल्स की कीमत अक्टूबर के अंत में सेल शुरू होने के करीब आते ही सामने आएगी।

ASUS Wireless Silent Mouse MW103

लैपटॉप के साथ कंपनी ने Wireless Silent Mouse MW103 भी पेश किया है। यह एम्बिडेक्स्ट्रस डिजाइन वाला 2.4GHz वायरलेस माउस है। इसमें साइलेंट क्लिक स्विच दिए गए हैं। इसमें 1000, 1200 और 1600 DPI के विकल्प मिलते हैं। यह RF डोंगल के जरिए प्लग-एंड-प्ले कनेक्शन सपोर्ट करता है। इसके लिए Green, Pink तथा Blue कलर्स उपलब्ध होंगे।

यदि आप नया लैपटॉप लेने की सोच रहे हैं तो इस रेंज को चुन सकते हैं। ऐसे ही और टेक अपडेट लेने के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here