टर्बोचार्जिंग तकनीक से लैस 5.5-इंच स्क्रीन वाला मोटो का फोन हुआ लीक

Join Us icon

कल यानि 8 जून से भारत में मोटोरोला का लेटेस्ट स्मार्टफोन ज़ेड2 प्ले प्री-आॅर्डर के लिए उपलब्ध होने वाला है जो 15 जून तक चलेगी। इसी बीच लेनोवो अधिकृत इस कंपनी के एक और डिवाईस को लेकर नई जानकारी सामनें आई है। जानकारी के मुताबिक मोटो एक्स सीरीज़ के एक नए स्मार्टफोन को एफसीसी सर्टिफिकेट प्राप्त हुआ है, जिसके बाद यह जल्द ही बाजार में पेश किया जा सकता है।

व्हाट्सऐप ने जारी किए बेहद ही एंडवांस तीन नए फीचर्स, जो है बड़ें इन्ट्रस्टिंग

प्राप्त जानकारी अनुसार एक्सटी1797 नंबर वाले मोटो के आगामी डिवाईस को यूएस वेबासाइट द्वारा एफसीसी सर्टिफाईड किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी हुआ है। इसके अनुसार मोटो का यह फोन 5.5-इंच की स्क्रीन से लैस होगा तथा एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्जन नुगट के साथ पेश किया जाएगा।

moto-x

लीक के अनुसार यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430​ चिपसेट पर रन करेगा त​था ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 505 जीपीयू भी उपलब्ध होगा। लीक के अनुसार मोटो का यह फोन डुअल सिम के साथ ही एनएफसी सपोर्ट करेगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें टर्बोचार्जिंग तकनीक से लैस 3,000एमएमएच की बैटरी देखने को ​मिल सकती है।

आप भी जीत सकते हैं वनप्लस 5 स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री , 1 करोड़ के लकी ईनाम के साथ ही हरेक भागीदार को ​मिलेंगे वनप्लस मर्चन्डाइज़

मोटो के इस नए फोन को लेकर हालांकि कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। परंतु एफसीसी सर्टिफाइड होने के बाद उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही मोटोरोला के इस नए फोन को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाएगा।