
Xiaomi होम मार्केट चीन में 4 जुलाई को Xiaomi 12S सीरीज को लॉन्च करने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी अपने अपकमिंग स्मार्टफोन को काफी समय से टीज कर रही है। अपकमिंग Xiaomi 12S Pro स्मार्टफोन के डिजाइन सामने आने के बाद कंपनी ने इस सीरीज के तीनों स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर को लेकर जानकारी शेयर की है। यहां हम आपको Xiaomi 12S, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन के कैमरा सेंसर को लेकर जानकारी शेयर कर रहे हैं।
Xiaomi 12S Ultra मिलेगा दमदार कैमरा
अपकमिंग Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन में सोनी का Sony IMX989 सेंसर दिया गया है। सोनी का यह इमेज सेंसर सबसे पहले Xiaomi 12S Ultra स्मार्टफोन में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी के इस फोन में Sony IMX989 सेंसर दिया जाएगा जो कि 1-इंच का साइज है। यह बड़े साइज का इमेज सेंसर बड़ा पिक्सल साइज ऑफर करता है। इसके साथ ही डार्क इन्वायरमेंट में भी बेहतर फोटो क्लिक करता है। सोनी का इमेज सेंसर फास्ट फोकसिंग स्पीड और बेहतर डायनेमिक रेंज परफॉर्मेंस प्रोवाइड करता है।

लीक रिपोर्ट की माने तो Sony IMX989 सेंसर 50-मेगापिक्सल का लेंस हो सकता है। फोन में प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 48MP 5x टेलीफोटो और 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर दिया गया है। शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन का कैमरा Leica ट्यून कर सकता है।
Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Pro कैमरा सेंसर
Xiaomi 12S और Xiaomi 12S Pro स्मार्टफोन में सोनी का 50MP वाला IMX707 कैमरा सेंसर दिया जाएगा। यह कैमरा सेंसर इससे पहले Xiaomi 12 Pro स्मार्टफोन में दिया जा चुका है। यानी कैमरा के मामले में कंपनी ने इस फ़ोन में ज़्यादा बदलाव नहीं किया है। हालांकि Xiaomi 12 स्मार्टफोन में कंपनी ने 50MP Sony IMX766 सेंसर दिया गया है। सोनी का यह कैमरा सेंसर Oppo, Oneplus, और Realme के स्मार्टफ़ोन में यूज किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : HTC ने लॉन्च किया पहला मेटावर्स स्मार्टफोन Desire 22 Pro, मिलेगा 64MP कैमरा और 8GB रैम

Xiaomi 12S सीरीज के कैमरा हार्डवेयर को लेकर फ़िलहाल इतनी ही जैनकारी है। सॉफ़्टवेयर की बात करें तो शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में इमेज प्रोसेसिंग के लिए Leica का इस्तेमाल किया जाएगा। संभावनाएं है कि Xiaomi 12S लाइनअप को लेकर आने वाले दिनों और भी जानकारी मिल सकती है।





















