
पिछले कुछ दिनों से लेनोवो ब्रांड मोटो की ई सीरीज के नए फोन मोटो ई4 को लेकर काफी लीक आ रहे थे। वहीं कल कंपनी ने इन फोंस से पर्दा उठा दिया है। मोटोरोला ने मोटो ई4 और ई4 प्लस को उतारा है। हालांकि इन फोंस को अभी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च किया गया है और जल्द ही इनके भारत आने की भी उम्मीद है। खास बात यह कही जा सकती है कि मोटो की ई सीरीज पहले की अपेक्षा काफी स्मार्ट और बेहतरीन हो गई है।
शाओमी रेडमी 4 आज 12 बजे से सेल के लिए होगा उपलब्ध, जानें कैसे खरीदें
मोटोरोलो के ये दोनों फोन मॉडल मैटल बॉडी पर बने है तथा कंपनी की ओर से इन्हें खूबसूरत डिजाईन के साथ ही वॉटर रेपेलेन्ट कोटिंग पर पेश किया है। ये दोनों ही फोन एंडरॉयड नुगट पर आधारित है तथा आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 427 चिपसेट पर रन करते हैं। हालांकि कुछ बाजारों में मोटो ई4 को स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो मोटो ई4 जहां 720पिक्सल वाली 5-इंच डिसप्ले से लैस है। वहीं मोटो ई4 प्लस को कंपनी ने 5.5-इंच की स्क्रीन के साथ लॉन्च किया है। रैम व रोम की बात करें तो मोटो ई4 में आपको 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी तथा मोटो ई4 प्लस को 2जीबी रैम के साथ ही 16जीबी व 32जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिहाज़ से ये दोनों की फोन अच्छे कहे जा सकते है। मोटो ई4 के दोनों पैनल पर एलईडी फ्लैश दी गई है। फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। ठीक इसी तरह मोटो ई4 प्लस में आपको रियर व फ्रंट एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का बैक कैमरा तथा 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।

मोटोरोला ने दोनों ही फोन को बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया है। मोटो ई4 में पावर बैकअप के लिए जहां 2,800एमएएच की बैटरी दी गई है वहीं मोटो ई4 प्लस में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी मौजूद है जो कंपनी के दावेनुसार 2 दिन का बैकअप देने में सक्षम है।
आइडिया दे रहा है 396 रुपये में 70जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें पूरा आॅफर
कीमत की बात करें तो मोटोरोला ने मोटो ई4 प्लस को 179.99 यूएस डॉलर तथा मोटो ई4 को 129 यूएस डॉलर में लॉन्च किया है। जो भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 11,600 रुपये तथा 8,400 रुपये बनते है। उम्मीद है कि जल्द की मोटो अपने दोनों नए फोन्स को भारतीय बाजार में भी लॉन्च करेगी।


















