
जब से यह खबर आई थी कि नोकिया भारत में दस्तक देने वाला है तभी से भारतीय स्मार्टफोन यूजर इसका इंतजार कर रहे थे और आज कंपनी ने अपने फोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 को भारत में लॉन्च कर दिया है। हालांकि नोकिया 6 जहां आॅनलाइन स्टोर अमेजन पर उपलब्ध है वहीं नोकिया 3 और नोकिया 5 को आॅफलाइन के लिए लॉन्च किया गया है। नोकिया 5 को एक बेहतरीन आॅफलाइन ब्रांड माना जा रहा है। ऐसे में आगे हमने इस फोन के 5 शानदार फीचर्स की जानकारी दी है जिसके बदौलत यह फोन आपको आकर्षित करने का दम रखता है।
डिजाईन व डिसप्ले
नोकिया 5 को मैटल बॉडी फ्रेम पर बनाया गया है जो इसे काफी स्टाइलिश बनाता है। यह 720×1280 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की पोलराइज़्ड एचडी डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।

रैम व रोम
कंपनी की ओर से नोकिया 5 को 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
खुशखबरी: भारत में लॉन्च हुए नोकिया के तीन एंडरॉयड फोन नोकिया 6, नोकिया 5 और नोकिया 3
कूल कैमरा
नोकिया ने अपने इस स्मार्टफोन को फोटोग्राफी लवर्स के लिए भी खास बनाया गया है। इस फोन के बैक पैनल पर डुअल-टोन फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए नोकिया 5 में 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

फास्ट प्रोसेसर
यह फोन एंडरॉयड के 7.1.1 नुगट आॅपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया गया है जो 1.4गीगाहर्ट्ज़ र्कोटेक्स ए53 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर रन करता है। नेटवर्किग के लिए यह फोन 3जी और 4जी दोनों पर तेजी से इंटरनेट एक्सेस करने में सक्षम है।
कनेक्टिविटी और बैटरी
फोन में मौजूद एनएफसी तथा यूएसबी ओटीजी नोकिया 5 के बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स को ज्यादा एंडवांस करती है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो यूजर्स को लंबे बैकअप का भरोसा दिलाती है।




















