
Vivo ने अपने इंडियन फैंस को स्वतंत्रता दिवस का तोहफा देते हुए दो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। भारतीय मोबाइल बाजार में Vivo V23e 5G और Vivo Y21T Price Cut हुआ है तथा वीवो की ओर से इन दोनों स्मार्टफोन का प्राइस सीधे 1,000 रुपये कम कर दिया गया है। एक हजार प्राइस कट के साथ ही वीवो वी23ई 5जी फोन तथा वीवो वाई21टी पर 2,500 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।
वीवो मोबाइल हुए सस्ते
वीवो इंडिया की ओर से Vivo V23e 5G और Vivo Y21T पर प्राइस कट किया गया है। इन दोनों ही मोबाइल फोंस की कीमत 1,000 रुपये की कटौती की गई है। वी23ई 5जी फोन अभी तक 25,999 रुपये की कीमत पर मिल रहा था लेकिन अब इसके लिए सिर्फ 24,999 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 16,499 रुपये प्राइस वाला वीवो वाई21टी अब 15,499 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा।

Vivo V23e 5G की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वी23ई 5जी फोन 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.44 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। एंडरॉयड 12 आधारित फनटच ओएस 12 के साथ इस फोन में मीडियाटेक डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। यह 5जी फोन एस्टेंडेड रैम 2.0 तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा है। जिससे 8जीबी रैम में 4जीबी रैम को अतिरिक्त जोड़ा जा सकता है।

यह मोबाइल ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 44 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए 4,050एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। यह भी पढ़ें: 4,000 रुपये कम हुआ वनप्लस स्मार्टफोन का दाम, OnePlus Nord CE2 Lite 5G और OnePlus 10R 5G हुए सस्ते
Vivo Y21T की स्पेसिफिकेशन्स
वीवो वाई21टी में 6.51 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें 1,600 X 720 पिक्सल रेजोल्यूशन है और सेल्फी स्नैपर के लिए वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें 50MP (f/1.8 अपर्चर) प्राइमरी सेंसर, 2MP (f/2.4 अपर्चर) सेकेंडरी लेंस और 2MP (f/2.4 अपर्चर) तीसरा सेंसर है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 8MP का स्नैपर है।

यह एंड्रॉइड 11 आधारित फनटच ओएस 12 कस्टम स्किन पर चलता है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट द्वारा संचालित होता है जिसे एड्रेनो 610 जीपीयू, 6 जीबी रैम के साथ 2 जीबी एक्सपेंडेबल वर्चुअल रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ जोड़ा जाता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के माध्यम से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बैटरी फोन को ईंधन देती है।





















