गर्दा उड़ाने आ गया Samsung का सबसे ताकतवर 5G फोन Galaxy Z Fold 4, इसमें है 5 Camera, 12GB Ram और बहुत कुछ

Join Us icon

Samsung Galaxy Unpacked 2022: सैमसंग ने आज अपने सालाना गैलेक्सी अनपैक्ड (Galaxy Unpacked 2022) इवेंट के दौरान दो नए फोल्डेबल फोन (Foldable Phone) से पर्दा उठा दिया है। South Korean कंपनी Samsung द्वारा आयोजित किए गए इस बड़े इवेंट में Samsung Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 जैसे दो बड़े फ्लैगशिप को लॉन्च किया गया है जो कंपनी के ही Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लाए गए हैं। अगर बात करें Samsung Galaxy Z Fold 4 की तो यह पहला फोल्डेबल फोन है जो कि Android 12L के साथ शिप होगा, जिसे गूगल ने बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइस के लिए डिजाइन किया है। आइए आगे आपको इस आर्टिकल में फोल्ड 4 के फीचर्स, कीमत और डिजाइन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं। सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 4 की डिटेल्स के लिए (यहां क्लिक करें)

Samsung Galaxy Z Fold 4 का डिजाइन

यह फोन एक बुक की तरह ओपन होता है। वहीं, इस बार कंपनी ने यूजर्स को डायरेक्ट डिस्प्ले पर लिखने के लिए S Pen सपोर्ट दिया गया है। Samsung Galaxy Z Fold 4 5G स्मार्टफोन दो स्क्रीन और स्लिम बेजल्स के साथ पेश किया गया, जिसके कारण फोन की फ्रंट स्क्रीन ज्यादा बड़ी नजर आती है। इसके अलावा फोन में फ्रंट कैमरा के लिए अंदर वाली दाईं स्क्रीन पर अंडर डिसप्ले कैमरा दिया गया है। बता दें, फर्स्ट जनरेशन Galaxy Fold स्मार्टफोन इससे काफी छोटा कवर डिसप्ले से लैस था, जिसमें काफी बड़े-बड़े बेजल्स खासतौर पर टॉप और बॉटम में दिए गए थे। वहीं, फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है, जो कि फ्लैश के साथ कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं।

galaxy-z-fold-4-india-price

इतना ही नहीं सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 को लेकर कंपनी का दावा है कि यह पहले से कहीं अधिक टिकाऊ होगा। फोन के कवर स्क्रीन और रियर ग्लास पर विशेष कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस + के साथ आर्मर एल्युमिनियम फ्रेम और हिंज कवर है। वहीं, बाहरी झटके से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करने के लिए अनुकूलित परत संरचना दी गई है। इसके अलावा इसकी मुख्य स्क्रीन पैनल का स्थायित्व भी बढ़ाया गया है। इतना ही नहीं इसे जल प्रतिरोध के लिए IPX8 रेटेड सर्टिफिकेशन दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 का साइज 130.1 x 155.1 x 6.3 मिमी (अनफोल्ड) और वजन 263 ग्राम है।

Samsung Galaxy Z Fold 4 का प्राइस और सेल

सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 की शुरुआती कीमत 1,799 डॉलर (करीब 1,42,000 रुपये) है। वहीं, फोल्डेबल फोन भारत में पहले से ही प्री-रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध हैं और इस महीने के अंत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा। हालांकि, अभी इसकी भारतीय कीमत का खुलासा नहीं हुआ है।

samsung-galaxy-fold-4-india

Samsung Galaxy Z Fold 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.2-इंच एमोलेड कवर डिसप्ले
  • 7.6-इंच डायनामिक एमोलेड डिसप्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 चिपसेट
  • एंडरॉयड 12L ओएस
  • 50एमपी + 12एमपी + 10एमपी ट्रिपल रियर कैमरा
  • 4MP + 10MP फ्रंट कैमरा सेंसर
  • 4,400mAh बैटरी, 25W फास्ट चार्जिंग

samsung-galaxy-z-fold-4-india-launch

1- डिसप्ले: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 में 6.2 इंच का एचडी+ कवर डायनेमिक एमोलेड 2एक्स डिस्प्ले है जिसमें 2316 x 904 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। वहीं, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 7.6-इंच QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है।

2- प्रोसेसर और रैम/स्टोरेज: फोल्डेबल फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen1 चिपसेट दिया गया है जो एड्रेनो GPU के साथ मिलकर काम करता है। अगर बात करें Snapdragon 8+ Gen 1 चिपसेट की तो यह 8 Gen 1 का अपग्रेडेड वर्ज़न है जो कि इसी साल मई में लॉन्च हुआ है। चिपसेट को लेकर कंपनी की मानना है कि 8+ Gen 1 में, Snapdragon 8 Gen 1 के मुकाबले 10% तेज़ CPU और 30% तेज़ GPU से लैस है। वहीं, इससे स्मार्टफोन की परफॉरमेंस को और बूस्ट मिलेगा। फोन में 12GB रैम को 256GB/512GB/1TB स्टोरेज है, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाना का कोई ऑप्शन नहीं है।

galaxy-fold-4-sale-india

3- कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन में दिए गए कैमरा की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरे हैं, जिसमें डुअल पिक्सल एएफ, ओआईएस और एफ/1.8 के साथ 50 एमपी का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 एमपी का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर व पीडीएएफ के साथ 10 एमपी का टेलीफोटो कैमरा है। वहीं, फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए f/1.8 अपर्चर के साथ 4MP का इन-स्क्रीन कैमरा और बाहरी स्क्रीन पर f/2.4 अपर्चर के साथ 10MP का सेंसर और सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 85-डिग्री FoV है।

4- बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन: सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग के साथ 4,400mAh की बैटरी पैक दी गई है। वहीं, फोल्डेबल सुरक्षा के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इसमें एस पेन सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में चार्जिंग और डाटा सिंक के लिए 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

देखें Samsung Galaxy Z Fold4 और Z Flip4 की Unboxing

5- ओएस: फोन Android 12L-based OneUI custom skin पर काम करता है।Android 12L UI को उपयोग करने में बहुत आसान बनाता है। इसमें एक नया टास्कबार है जो यूजर्स को इस कदम पर और अधिक काम करने की अनुमति देगा। यह पीसी के समान एक लेआउट प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें नए जेस्चर हैं जो फ़ुल-स्क्रीन ऐप्स को तुरंत पॉप-अप विंडो या स्प्लिट में बदल देंगे।

Google और Microsoft के साथ सैमसंग की साझेदारी मल्टीटास्किंग को अगले स्तर तक ले जाती है। क्रोम और जीमेल सहित Google ऐप अब ड्रैग-एंड-ड्रॉप का सपोर्ट मिलता है, जिससे यूजर्स करते हैं, जिससे एक ऐप से दूसरे ऐप में लिंक, फोटो और बहुत कुछ जल्दी से कॉपी और पेस्ट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here