
ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफ़ॉर्म Flipkart पर शानदार सेल्फ़ी कैमरा वाला Vivo का फ़ोन सस्ते में मिल रहा है। 44W मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा वाला Vivo V21 5G स्मार्टफोन पर फ्लिपकार्ट में दमदार डिस्काउंट मिल रहा है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 64MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके साथ ही वीवो के इस फ़ोन में 4000mAh की बैटरी दी गई हैं। वीवो का यह फ़ोन मीडियाटेक के Dimensity 800U प्रोसेसर के साथ आता है। वीवो के इस फ़ोन में फ्लिपकार्ट से फ़िलहाल सस्ते में ख़रीदा जा सकता है। इस फ़ोन को को एक्सचेंज ऑफ़र के साथ भी ख़रीदा जा सकता है। यहां हम आपको Vivo V21 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स, फ़ीचर्स के साथ-साथ मिल रहे ऑफर्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Vivo V21 5G ऑफर
Vivo V21 5G स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर 27,990 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। इस पर HDFC बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 4000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक डिस्काउंट के साथ 23,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीदा जा सकता है। इसके साथ ही पुराने स्मार्टफ़ोन को एक्सचेंज करने पर 17000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज की वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफ़ोन और उसकी कंडीशन पर निर्भर करता है। अगर आपको पुराने स्मार्टफ़ोन की वैल्यू 17,000 रुपये होती है तो बैंक डिस्काउंट के साथ वीवो के इस फ़ोन को 6,990 रुपये की क़ीमत में ख़रीद सकते हैं।

Vivo V21 5G स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। वीवो के इस फ़ोन का बेस वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ 27,990 रुपये और टॉप एंड वेरिएंट 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 35,990 रुपये की क़ीमत में लिस्ट किया गया है। वीवो का यह फ़ोन व्हाइट, ब्लू और सनसेट डैजल कलर में पेश किया गया है। फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला यह ऑफ़र दोनों ही वेरिएंट में उपलब्ध है।
Vivo V21 5G स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 6.44-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन Full HD+, रिफ्रेश रेट 90Hz और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए नॉच दिया गया है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 800U प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन Android 11 पर आधारित Funtouch OS 11.1 UI पर रन करता है।

Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 44MP का मेगापिक्सल का फ्रंट का कैमरा दिया गया है। यह सेल्फी कैमरा ऑटोफोकस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ आता है। Vivo V21 5G स्मार्टफोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : iPhone 14 लाइनअप में होंगे ये जबरदस्त फीचर्स, एप्पल यूजर्स लंबे समय से कर रहे हैं इंतजार
वीवो के इस फोन में 4,000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दिया गया है। वीवो का दावा कि यह फोन 30 मिनट में 63 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में डुअल-SIM 5G, डुअल बैंड Wi-Fi ac, Bluetooth v5.1, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।












