
Xiaomi sub-brand POCO भारतीय बाजार में अपने चार साल पूरे कर चुका है। सितंबर शुरू होते ही पोको का इंडिया में पांचवां साल शुरू हो गया है और कंपनी अपने 5वें साल की शुरूआत POCO M5 स्मार्टफोन से करने जा रही है। पोको एम5 स्मार्टफोन आने वाली 5 सितंबर को इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने POCO M5 को 10,000 से 13,000 रुपये के बजट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बताया है।
POCO M5 Launch
पोको एम5 आने वाले 5 सितंबर को टेक मंच पर डेब्यू करेगा। यह एक ग्लोबल लॉन्च होगा जिसके साथ POCO M5 को भारतीय बाजार में भी उतारा दिया जाएगा। 5 सितंबर को पोको एम5 का लॉन्च भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। पोको एम 5 को कंपनी “Most Powerful Smartphone within 10-13k price segment in year 2022” टाइटल के साथ प्रोमोट कर रही है यानी पोको एम5 इस बजट का सबसे पावरफुल मोबाइल फोन हो सकता है।
Introducing a phone so Loco, it can only be a POCO! Join us for the Global launch of the #POCOM5, a device truly #BuiltToOutperform all your expectations. ?
Save the date, arriving on 5th September at 5:30 PM – https://t.co/zm9WtiPkDA pic.twitter.com/zdDAtrfZiy
— POCO India (@IndiaPOCO) August 29, 2022
POCO M5 की स्पेसिफिकेशन्स
5 सितंबर को लॉन्च होने वाला पोको एम5 एक 4जी स्मार्टफोन बताया जा रहा है जो मीडियाटेक हीलियो जी99 चिपसेट पर लॉन्च होगा। गौरतलब है कि इंडिया में अभी तक सिर्फ Infinix Note 12 Pro इस चिपसेट के साथ आया है तथा इसके अलावा Vivo V25e को लेकर कहा जा रहा है कि उसमें भी MediaTek Helio G99 ही होगा।

POCO M5 की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो लीक्स के अनुसार यह मोबाइल फोन 6.58 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी डिसप्ले पर लॉन्च होगा जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करेगी। वहीं पोको एम5 में एंडरॉयड 12 आधारित मीयूआई 13 वर्ज़न देखने को मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए पोको एम5 ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फिलहाल इन कैमरा मेगापिक्सल पावर सामने नहीं आई है। वहीं पावर बैकअप के लिए POCO M5 में 33वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000एमएएच बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि इंडिया में यह फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज पर लॉन्च होगा जिसका प्राइस 13,000 रुपये से कम ही रहेगा।












