
आए दिन आप मोबाइल चोरी की घटनाएं सुनते रहते हैं। ऐसे में आपको भी डर होता है कि कहीं आपका फोन न चोरी हो जाए। फोन को लेकर आप काफी सजग रहते हैं और यह जरूरी भी है। परंतु न चाहते हुए भी अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप पहले से इन चीजों को लेकर सजग रहें और यदि फोन चोरी हो जाए तो काफी हद तक खुद से ही उसकी पड़ताल कर सकें। आगे हमने आपको ऐसा ही तरीका समझाया है जिसके माध्यम से आप न सिर्फ फोन का लोकेशन पता कर सकते हैं बल्कि अपने खोए हुए या चोरी हुए फोन का आईएमईआई नंबर तक पता कर सकते हैं। याद रहे कि आपके पास आईएमईआई नंबर होगा तभी आप सही तरीके से पुलिस केस दर्ज करा सकते हैं और पुलिस आईएमईआई नंबर से ही फोन का पता लगा सकती है। इतना ही नहीं नेटवर्क आॅपरेटर्स यदि चाहे तो आईएमईआई नंबर से ही फोन को ब्लैक लिस्ट कर सकता है जिससे कि कोई उसका गलत उपयोग न कर सके।
कैसे पता करें चोरी हुए फोन का आईएमईआई नंबर
आईएमईआई नंबर (इंटरनेशनल मोबाइल स्टेशन इक्यूपमेंट आईडेंटिटी) कहा जाता है। सभी फोन का आईएमईआई नंबर अलग होता है इसी से फोन की पहचान होती है। यदि फोन में दो सिम हैं तो दो आईएमईआई नंबर होंगे। 16 अंको का यह नंबर बेहद ही उपयोगी है। यदि फोन चोरी हो जाता है या खो जाता है तो अपने फोन का आईएमईआई नंबर आप फोन के बिल या बॉक्स पर देख सकते हैं। हालांकि हर कोई फोन का बॉक्स या बिल रखता नहीं है ऐसे में हम आपको दूसरा तरीका बताने जा रहे हैं।

इसके लिए सबसे पहले आपको किसी पीसी की जरूरत होगी जिस पर आप इंटरनेट चल रहा हो।
अब कंप्यूटर पर गूगल सर्च में जाकर आप गूगल डैशबोर्ड लिख कर सर्च करें। सर्च में सबसे पहला विकल्प ही आपको डैशबोर्ड का मिलेगा।
इस पर क्लिक करते ही लॉगिन का आॅप्शन मिलेगा और आपको अपने जीमेल अकाउंट से अकाउंट जिससे आपने एंडरॉयड फोन में लॉगिन किया था से उसी अकाउंट से लॉगिन करना है।
आपके फोन में नहीं चल रहा है इंटरनेट जानें कैसे करें उसे ठीक
लॉगिन करने के बाद आपको पर्सनल इन्फो एंड प्राइवेसी आॅप्शन पर जाना है।
इसमें आप नीचे की ओर स्क्रॉल करेंगे तो गूगल डैशबोर्ड का विकल्प दिखाई देगा। आपको उस पर क्लिक करना है।इसके साथ ही पीसी पर कई आॅप्शन खुलकर सामने आ जाएंगे।
थोड़ा नीचे स्क्रॉल करेंगे तो आपको एंडरॉयड का आॅप्शन मिलेगा, आपको यहां क्लिक करना है। इस पर क्लिक करते ही आपका काम हो गया।
यहां उन सभी फोंस की जानकारी आ जाएगी जिनका आपने उपयोग किया है। फोन के साथ आईएमईआई नंबर भी लिखा होगा आप यहीं से देख सकते हैं। हालांकि यह प्रोसेस सुनने में जितना लंबा लग रहा है रहा है उतना है नहीं। यदि इंटरनेट सही से कार्य कर रहा है तो दो मिनट के अंदर आप आईएमईआई नंबर की जानकारी ले सकते हैं।
10 काम जिसे कर सकता है आपका एंडरॉयड फोन लेकिन आप नहीं जानते
कैसे पता करें चोरी हुए फोन का लोकेशन
आपका एंडरॉयड स्मार्टफोन चोरी हो गया है या खो गया है तो भी आप उसका लोकेशन पता कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए जरूरी है कि आपके फोन में डिवाइस एडमिनिस्ट्रेटर फीचर आॅन हो। नए एंडरॉयड फोन में जीमेल अकाउंट से लॉगिन करते ही डिवाईस एडमिनिस्ट्रेटर का फीचर आॅन हो जाता है इसलिए आपका फोन चोरी हो गया या खो गया है तो आप अपने डिवाइस का लोकेशन पता कर सकते हैं। इसमें ट्रैक माई फीचर होता है और आप उससे फोन का वास्तविक लोकेशन जान सकते हैं।

फोन चोरी होने या खोने की स्थिति में आपको फाइंड माई फोन फीचर का उपयोग वेब या किसी दूसरे मोबाइल से कर सकते हैं। किसी भी कंप्यूटर पर आप गूगल सर्च में जाकर एंडरॉयड डिवाइस मैनेजर या फाइंड माई फोन लिखकर सर्च करेंगे तो यह विकल्प उपर ही मिल जाएगा।
लिंक पर क्लिक करते ही आपसे लॉगिन मांगेगा और आपको उसी अकाउंट से लॉगिन करना है जिससे आपने चोरी हुए एंडरॉयड फोन में लॉगिन किया था।
लॉगिन करने के साथ ही गूगल मैप पर आपको यह डिवाइस का वास्तविक लोकेशन दिखाएगा कि आपका फोन कहां है।
आप चाहें तो दूसरे एंडरॉयड फोन में एंडराॅयड डिवाइस मैनेजर ऐप को डाउनलोड कर अपने फोन को ट्रैक कर सकते हैं। इसमें भी आपको अपने जीमेल आईडी से लॉगिन करना होगा।
यह फीचर न सिर्फ आपके फोन का लोकेशन बताएगा बल्कि आप चोरी हुए फोन को पूरी तरह से लॉक कर सकते हैं और बस एक क्लिक से डाटा नष्ट कर सकते हैं।












