
5G Services India में शुरू हो चुकी है लेकिन 4G Phone का बाजार अभी और भी मजबूती पकड़ रहा है। टेक ब्रांड ओपो ने कुछ दिन पहले ही भारतीय बाजार में अपनी ‘ए’ सीरीज़ के तहत नया मोबाइल फोन OPPO A17 लॉन्च किया है। ओपो ए17 की कीमत 12,499 रुपये है तथा लो बजट सेग्मेंट में यह ओपो मोबाइल तगड़ी चुनौती पेश करता है। ओपो ए17 स्टाईलिश लुक के साथ ही 50MP Camera, 4GB RAM, MediaTek Helio G35 और 5,000mAh Battery जैसी स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है जो Realme और Redmi को इस बजट में सीधी टक्कर देता है। आगे OPPO A17 के फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स की फुल डिटेल दी गई है।
OPPO A17 Display
ओपो ए17 स्मार्टफोन 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। इस फोन की स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 89.8 प्रतिशत का है तथा साथ ही इस डिस्प्ले पर 16.7एम कलर, 269पीपीआई और 600निट्स ब्राइटनेस मिलती है। सुरक्षा के लिए फोन स्क्रीन को पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन IPX4 रेटिड है।

OPPO A17 Camera
फोटोग्राफी के लिए ओपो ए17 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गय है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओपन-लूप फोकस मोटर पर काम करता है। बैक पैनल पर एफ/2.8 अपर्चर वाला सेकेंडरी 2पी लेंस दिया गया है जो डेफ्थ सेंसिंग टेक्नोलॉज पर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओप्पो मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

OPPO A17 RAM Storage
ओपो ए17 मोबाइल फोन इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो डुअल 16बिट 1600मेगाहर्ट्ज़ LPDDR4X RAM टेक्नोलॉजी पर काम करती है। OPPO A17 4GB Extended RAM भी सपोर्ट करता है जो इंटरनल 4जीबी रैम को 8जीबी रैम तक बढ़ा सकता है। इसी तरह नए ओप्पो मोबाइल फोन में eMMC 5.1 तकनीक वाली 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

OPPO A17 Processor
ओपो ए17 को एंड्रॉयड 12 पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 12.1.1 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए ओपो मोबाइल फोन में 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए यह ओपो स्मार्टफोन 680मेगाहर्ट्ज़ वाला आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है।

OPPO A17 Battery
कम बजट में शानदार स्पेसिफिकेशन्स देने वाले ओपो ए17 में बड़ी बैटरी भी दी गई है। यह ओपो मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी पर लॉन्च किया गया है जो वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ काम करती है। कंपनी का दावा है कि OPPO A17 सिंगल चार्ज में एक पूरा दिन आराम से निकाल देता है। वहीं इस ओपो मोबाइल में ओटीजी सपोर्ट भी मिलता है।
OPPO A17 Price
ओपो ए17 स्मार्टफोन इंडियन मार्केट में सिंगल वेरिएंट में ही सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। ओपो ए17 प्राइस 12,499 रुपये है जिसे ऑनलाईन व ऑफलाईन दोनों प्लेटफॉर्म पर खरीदा जा सकता है। यह नया ओपो मोबाइल फोन Midnight Black और Sunlight Orange कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।












