
ओपो इंडिया ने दिवाली के मौके पर अपने स्मार्टफोन यूजर्स को तगड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने एक साथ अपने 5 स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में भारी कटौती करते हुए उनका प्राइस कम कर दिया है। यह प्राइस ड्रॉप OPPO A55, OPPO A77, OPPO F21 Pro और OPPO F21s Pro में हुआ है जिसके बाद आज से ही इन OPPO Mobiles को कम कीमत पर खरीदा जा सकेगा। किस ओप्पो मोबाइल की कीमत में कितनी कटौती हुई है यह जानकारी और डिटेल आगे दी गई है।
OPPO Phone Price
पहले ओपो ए सीरीज़ स्मार्टफोंस की बात करें तो OPPO A55 6GB RAM + 128GB storage वेरिएंट की कीमत में कंपनी की ओर से 1 हजार रुपये की कटौती की गई है। यह फोन वेरिएंट अभी तक 15,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध था जिसे आज से 14,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह ओपो ए55 का 4 जीबी रैम तकरीबन 500 रुपये सस्ता हो गया है तथा 14,990 रुपये की बजाय इसे 14,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। OPPO A77 Price पहले 16,499 था जो अब घटकर 15,999 रुपये हो गया है।

OPPO F21 Pro और OPPO F21s Pro दोनों स्मार्टफोन अब कंपनी की ओर से 1,000 रुपये सस्ते कर दिए गए हैं। ये दोनों मोबाइल फोन 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करते हैं जिनकी कीमत पहले 22,999 रुपये थी। अब प्राइस कट के बाद इन ओपो स्मार्टफोंस को 21,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। यह भी पढ़ें: 101 रुपये में मिल रहे हैं Vivo Phone, जानें क्या है पूरी स्कीम
OPPO A17
ओपो ए17 स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च हुआ कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है जो 12,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। इस मोबाइल फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 1612 × 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.56 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 120हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। सुरक्षा के लिए फोन स्क्रीन को पांडा ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। यह फोन IPX4 रेटिड है। ओपो ए17 में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए ओपो ए17 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इस कैमरा सेटअप में एलईडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जो ओपन-लूप फोकस मोटर पर काम करता है। बैक पैनल पर एफ/2.8 अपर्चर वाला सेकेंडरी 2पी लेंस दिया गया है जो डेफ्थ सेंसिंग टेक्नोलॉज पर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह ओप्पो मोबाइल एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

एंड्रॉयड 12 आधारित कलरओएस 12.1.1 के साथ यह ओपो मोबाइल फोन 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए यह ओपो स्मार्टफोन 680मेगाहर्ट्ज़ वाला आईएमजी जीई8320 जीपीयू सपोर्ट करता है। ओपो ए17 इंडियन मार्केट में 4 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जिसे 4GB Extended RAM के जरिये 8जीबी रैम तक बढ़ाया सकता है। फोन में 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज मौजूद है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।


















