लॉन्च से पहले जानें एलजी क्यू6 की स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

कोरियन कंपनी एलजी अपनी फ्लैगशिप के तहत कल नया स्मार्टफोन एलजी क्यू6 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी पौलेंड से इस फोन की सेल की शुरूआत करेगी, जो अगस्त-सितंबर माह तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं लॉन्च से पहले ही इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामनें आ गई है।

एक्सक्लूसिव: आॅफलाइन में दस्तक देने के साथ ही शुरू हुई सैमसंग-शाओमी की जंग

गीकबेंच पर एलजी के आगामी स्मार्टफोन क्यू6 को एलजी-एम700 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। इस लिस्टिंग के अनुसार यह फोन 18:9 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो वाली 5.4-इंच की स्क्रीन पर पेश किया जाएगा। यह फोन एंडरॉयड 7.1.1 नुगट आधारित होगा तथा 1.4गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430चिपसेट पर रन करेगा।

lg-q6-premiera

कंपनी की ओर इस फोन में 3जीबी रैम दी जा सकती है तथा फोन में इंटरनल स्टोरेज के साथ ही एक्सट्रर्नल मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी होगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकती है। हालांकि इस फोन की समस्त जानकारी तथा इसकी कीमत को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है परंतु उम्मीद है कि एलजी की ओर से इसे मीड रेंज में ही पेश किया जाएगा।

असूस फोन पर जियो दे रहा है 100जीबी 4जी डाटा, जानें कैसे पाएं यह प्लान

एलजी का यह पहला फोन होगा ​जिसे क्यू​ सीरीज़ में पेश किया जा रहा है। इससे पहले कंपनी एलजी पी, जी और एल सीरीज़ में अपने फोन में प्रदर्शित कर चुकी है।