इसे कहते हैं पावर! 16GB RAM और Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट पर लॉन्च हुआ यह नया भयंकर 5जी फोन

Join Us icon
Highlights

  • Nubia Z50 5G फोन चीन में लॉन्च हुआ है।
  • इस फोन में 35एमएम कैमरा लेंस दिया गया है।
  • नुबिया ज़ेड50 Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट सपोर्ट करता है
  • Nubia Z50 5G फोन 16GB RAM की ताकत से लैस है।

टेक ब्रांड नुबिया ने अपनी तकनीक का प्रदर्शन करते हुए टेक मंच पर नया स्मार्टफोन पेश किया है। यह मोबाइल ‘ज़ेड’ सीरीज़ में जोड़ा गया है जो Nubia Z50 नाम के साथ लॉन्च हुआ है। यूं तो यह कंपनी भारतीय बाजार में इतनी एक्टिव नहीं है लेकिन इस नए स्मार्टफोन के एडवांस फीचर्स और हाईएंड पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स को देखते हुए इसका जिक्र जरूर बनता है। यह ज़ेड50 मॉडल Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट सपोर्ट करता है तथा फोन में मौजूद 35mm camera lens इसे पोर्ट्रेट फोटोज़ के लिए बेस्ट बनाता है।

16GB RAM Nubia Z50 5G phone launched with Snapdragon 8 Gen 2 soc check price specifications details

Nubia Z50 की स्पेसिफिकेशन्स

नुबिया ज़ेड50 स्मार्टफोन 2400 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। पंच-होल स्टाईल वाली यह स्क्रीन कर्व्ड एमोलेड पैनल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 360हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। कंपनी की ओर से फोन डिस्प्ले को यूएल प्लेटिनम लो ब्लू लाईट तकनीक से लैस किया गया है जो फोन यूज़ के दौरान आंखों को सुरक्षित रखती है।

16GB RAM Nubia Z50 5G phone launched with Snapdragon 8 Gen 2 soc check price specifications details

एंड्रॉयड 13 आधारित यह डवाईस मायओएस 13.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 3.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ताकतवर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया गया है। नुबिया ज़ेड50 16GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 storage सपोर्ट करता है।

16GB RAM Nubia Z50 5G phone launched with Snapdragon 8 Gen 2 soc check price specifications details

फोटोग्राफी के लिए नुबिया ज़ेड50 के बैक कैमरा सेटअप में एफ/1.6 अपर्चर वाला 64MP IMX787 सेंसर दिया गया है जो 35mm focal length और OIS फीचर से लैस है। इसके साथ ही रियर पैनल पर 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है जो मैक्रो लेंस का भी काम करती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

16GB RAM Nubia Z50 5G phone launched with Snapdragon 8 Gen 2 soc check price specifications details

Nubia Z50 5G सपोर्ट के साथ मार्केट में आया है। यह फोन DTS:X Ultra और Snapdragon Sound ट्यून्ड है। पावर बैकअप के लिए इस स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह नुबिया फोन Black Lagoon, Lantau और White Island कलर में लॉन्च हुआ है।

16GB RAM Nubia Z50 5G phone launched with Snapdragon 8 Gen 2 soc check price specifications details

Nubia Z50 का प्राइस

नुबिया ज़ेड50 5जी फोन 5 वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है जो चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस सभी वेरिएंट की रैम व स्टोरेज कैपिबिलिटी तथा कीमत की जानकारी नीचे लिखी है।
8GB RAM + 128GB Storage = 999 yuan (तकरीबन 35,560 रुपये)
8GB RAM + 256GB Storage = 3399 yuan (तकरीबन 40,305 रुपये)
12GB RAM + 256GB Storage = 3699 yuan (तकरीबन 43,860 रुपये)
12GB RAM + 512GB Storage = 3999 yuan (तकरीबन 47,415 रुपये)
16GB RAM + 1TB Storage = 5999 yuan (तकरीबन 71,130 रुपये)

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here